SCSS: सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम को खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाई गई है. इसमें बैंक FD से ज्यादा ब्याज मिलता है और हर तिमाही ब्याज का भुगतान होता है. इस योजना में सरकार 8.20% सालाना ब्याज दे रही है.
SCSS: पेंशन की टेंशन नहीं
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम एक सरकारी योजना है. इसमें निवेशकों को सालाना लगभग 8.2 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है. यह पैसा शेयर मार्केट की तरह अस्थिर नहीं होता, बल्कि हर तिमाही ब्याज मिलता है. उदाहरण के लिए, अगर आप योजना में मैक्सिमम 30 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो सालाना ब्याज लगभग 2.46 लाख रुपये बनता है. इसे तिमाही के हिसाब से बांटें, तो हर महीने लगभग 20,500 रुपये की आमदनी बनती है. इस तरह SCSS रिटायरमेंट के बाद एक पेंशन जैसी मंथली इनकम देने का काम करती है.
कौन खोल सकता है अकाउंट
SCSS का अकाउंट 60 साल या उससे ज्यादा उम्र वाले लोग खोल सकते हैं. कुछ सरकारी कर्मचारियों के लिए यह उम्र 55 साल से भी शुरू हो सकती है. अकाउंट आप पोस्ट ऑफिस या बैंकों में सिंगल या जॉइंट अकाउंट के रूप में खोल सकते हैं. इस योजना में निवेश की मैक्सिमम लिमिट 30 लाख रुपये प्रति व्यक्ति है.
टैक्स बेनिफिट्स भी मिलता है
SCSS का एक बड़ा फायदा टैक्स बचत का है. सेक्शन 80C के तहत आप सालाना 1.5 लाख रुपये तक निवेश पर टैक्स में कटौती ले सकते हैं. यह पीपीएफ और लाइफ इंश्योरेंस जैसी अन्य 80C योजनाओं के साथ भी क्लेम किया जा सकता है. हालांकि, SCSS से मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल है. अगर ब्याज सीमा पार कर जाता है, तो बैंक या पोस्ट ऑफिस टीडीएस भी काट सकते हैं।
निवेश की अवधि और फ्लेक्सिबिलिटी
SCSS की मूल अवधि 5 साल है. इसके बाद इसे एक बार 3 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है. इस तरह आप मैक्सिमम 8 साल तक सुरक्षित और तय आमदनी हासिल कर सकते हैं.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.