रिटायरमेंट के बाद नियमित आय हर व्यक्ति की सबसे बड़ी जरूरत होती है. ऐसे में सरकार की सुरक्षित बचत योजना PPF एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आ रही है. सही रणनीति अपनाने पर इसमें निवेश करके हर महीने करीब 60 हजार रुपये की आय पाई जा सकती है.
रिटायरमेंट के लिए शानदार योजना: PPF में निवेश से बन सकती ₹60 हजार मासिक आय. (Image:AI)
12,500 रुपये मासिक निवेश से बन सकता बड़ा फंड
वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति हर महीने करीब 12,500 रुपये यानी सालाना 1.5 लाख रुपये PPF में निवेश करता है और यह निवेश लगातार 25 साल तक जारी रखता है, तो एक बड़ा फंड तैयार हो सकता है. 25 वर्षों में कुल निवेश लगभग 37.5 लाख रुपये होगा. लेकिन कंपाउंड ब्याज की वजह से यह राशि बढ़कर लगभग 1 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है. यह उदाहरण दिखाता है कि लंबी अवधि तक अनुशासित निवेश किस तरह छोटे-छोटे निवेश को भी बड़े फंड में बदल सकता है.
कैसे मिलेगी 60,000 रुपये से ज्यादा मासिक आय
जब यह फंड 25 साल में लगभग 1.03 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच जाता है, तब इस पर मिलने वाला सालाना ब्याज ही एक स्थायी आय का स्रोत बन सकता है. मौजूदा ब्याज दर के अनुसार इस राशि पर लगभग 7.3 लाख रुपये सालाना ब्याज मिल सकता है. यदि इस ब्याज को मासिक आधार पर देखा जाए तो यह करीब 60 हजार रुपये प्रति माह के बराबर बैठता है. खास बात यह है कि यदि निवेशक मूल रकम को न निकालें और केवल ब्याज का उपयोग करें, तो यह आय लंबे समय तक जारी रह सकती है और मूल पूंजी सुरक्षित बनी रहती है.
योजना बढ़ाने से मिलेगा ज्यादा फायदा
PPF खाते की मूल अवधि 15 साल होती है, लेकिन इसे पांच-पांच साल के ब्लॉक में बढ़ाया जा सकता है. अगर निवेशक इसे 25 साल तक जारी रखते हैं तो कंपाउंडिंग का लाभ काफी बढ़ जाता है. इसके लिए 15 साल की अवधि पूरी होने के बाद खाते को समय पर नवीनीकरण कराना जरूरी होता है. अगर यह प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं की जाती तो आगे निवेश करने में कुछ सीमाएं आ सकती हैं. इसलिए निवेशकों को इस नियम का ध्यान रखना चाहिए.
रिटायरमेंट योजना के लिए भरोसेमंद विकल्प
आज के समय में शेयर बाजार और अन्य निवेश विकल्पों में जोखिम अधिक होता है. ऐसे में PPF जैसे सरकारी योजना उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प बन सकती है जो सुरक्षित और स्थिर रिटर्न चाहते हैं. देश में करोड़ों लोग पहले से ही इस योजना में निवेश कर रहे हैं और इसे रिटायरमेंट की तैयारी का मजबूत साधन मानते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति समय पर निवेश शुरू करता है और नियमित रूप से बचत करता है तो PPF के जरिए वह अपने भविष्य के लिए स्थायी और टैक्स-फ्री आय का मजबूत आधार तैयार कर सकता है.
About the Author
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.