Mohsin Naqvi: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नकवी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मोहसिन नकवी ने पीएसएल को छोड़कर आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ियों को लेकर बड़ा बयान दिया है।
बौखलाए मोहसिन ने कहा उन खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई होगी, जो आईपीएल (IPL) में खेलने के लिए पीएसएल (PSL) में नहीं खेलते हैं। इस दौरान मोहसिन ने पिछले साल कॉर्बिन बॉश पर लगे एक साल के बैन का उदाहरण भी दिया। 2025 में कॉर्बिन बॉश PSL छोड़कर IPL में शामिल हो गए थे। इस साल भी कई विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शामिल हो गए हैं। PSL से IPL में शामिल होने वाले विदेशी खिलाड़ियों को लेकर मोहसिन नकवी ने धमकी दे डाली है।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए कई विदेशी खिलाड़ियों ने अभी तक PSL को छोड़ दी है। 2025 में कॉर्बिन बॉश PSL था, तब खूब विवाद हुआ था। अब जिंबाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी से लेकर श्रीलंका के दासुन शनाका ने भी PSL को छोड़कर आईपीएल में शामिल होने के लिए हामी भर दी है।
खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे- मोहसिन नकवी
जब से ब्लेसिंग मुज़ारबानी से लेकर श्रीलंका के दासुन शनाका ने PSL छोड़कर आईपीएल से जुड़ने की हामी भरी हैम तब से PCB प्रमुख मोहसिन नकवी तेज मिर्ची लगी है और बिना सिर-पैर की बात करने लगे हैं। ESPNcricinfo के अनुसार नक़वी ने कहा ‘हम नियमों के अनुसार उन खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। पिछले साल भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था और इस बार भी वैसा ही होगा।’
अगर बात करें पीएसएल और आईपीएल के बजट के बारे में तो आईपीएल 2026 के ऑक्शन में कुल 215.45 करोड़ की राशि खिलाड़ियों को खरीदने में खर्च की गई थी। वहीं, आईपीएल की प्राइज मनी करीब 20 (2025 में)। वहीं, पीएसएल की प्राइज मनी करीब तकरीबन 4.3 करोड़ रुपये है। आपको बता दें कि PSL की शुरुआत 26 मार्च को होने वाली है, वहीं, आईपीएल 28 मार्च से खेला जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.