भोजपुरी स्टार पवन सिंह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं. हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की ओर से पवन सिंह पर एक कार्यक्रम के दौरान गलत तरीके से छूने के मामले की शिकायत पर हरियाणा महिला आयोग ने संज्ञान लिया है. आयोग ने पवन सिंह को नोटिस जारी कर 2 अप्रैल को फरीदाबाद में आयोग के कार्यालय में पेश होने को कहा है.
क्या था पूरा मामला?
बता दें कि साल 2025 में अगस्त महीने में एक्ट्रेस अंजलि राघव और पवन सिंह एक प्रमोशन में पहुंचे थे. यहां पवन सिंह स्टेज पर अंजलि की कमर को बिना उनकी परमिशन के छूते दिखे थे. इसके बाद अंजलि असहज हो गई थीं. इसके बाद पवन सिंह बहुत ट्रोल हुए थे. अंजलि ने भी इस मामले को लेकर एक वीडियो शेयर किया था. उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी और इंडस्ट्री से दूरी बनाने की बात कही थी. विवाद बढ़ने के बाद पवन सिंह ने माफी भी मांगी थी. इसके बाद अंजलि ने उन्हें माफ भी कर दिया था.
इस मामले पर अंजलि ने एबीपी न्यूज से बातचीत भी की थी. उन्होंने कहा था, ‘पवन सिंह के सॉरी बोलने के बाद मैंने इस मामले को खत्म कर दिया था. उनकी माफी स्वीकार कर ली थी. लेकिन उनकी पीआर टीम गंदा पीआर कर रही है. उनके डायरेक्टर ने लिखा था कि तुमने हल्के में ले लिया. मैंने जो वीडियो इस मामले को लेकर पोस्ट किया था, वो भी डिलीट करने के लिए कहा गया था. पवन सिंह के फैन पेज ने भी गंदे पोस्ट शेयर किए मुझ लेकर. मेरी इमेज खराब करने की कोशिश की गई.’
पवन सिंह की बात करें तो वो भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार हैं. हालांकि, वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी विवादों में रहते हैं. उनका पत्नी ज्योति सिंह के साथ विवाद चल रहा है. दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाते नजर आते हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.