बातचीत में ‘तुम’ के बजाय ‘मैं’ का करें प्रयोग
जब हम सीधे सवाल करते हैं कि तुम आजकल ऐसे क्यों रह रहे हो?, तो सामने वाला व्यक्ति अक्सर बचाव की स्थिति में आ जाता है और बात करने से बचता है। इसकी जगह अपनी बात कहने का तरीका बदलें। आप कह सकते हैं, ‘मुझे आजकल ऐसा लग रहा है कि हम पहले की तरह बात नहीं कर पा रहे हैं, क्या तुम किसी बात से परेशान हो?’ जब आप आरोप लगाने के बजाय अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं, तो पार्टनर को लगता है कि आप उनकी परवाह कर रहे हैं। इससे उनके लिए अपने दिल की बात कहना आसान हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: Dating Apps पर मिलेगा सच्चा प्यार! Profile से First Date तक, ये Expert Tips जरूर अपनाएं
व्यवहार और रूटीन पर दें ध्यान
जरूरी नहीं कि हर परेशानी का संबंध आपके रिश्ते से ही हो। कई बार जो बातें इंसान शब्दों में नहीं कह पाता, वह उसके व्यवहार और दिनचर्या से झलकती हैं। गौर करें कि क्या उनके सोने, जागने या खाने के तरीके में बदलाव आया है? क्या वे काम से ज्यादा थके हुए लौट रहे हैं? अगर वे चिड़चिड़े या ज्यादा शांत हैं, तो हो सकता है कि वे किसी बाहरी तनाव से जूझ रहे हों। ऐसे में उन्हें थोड़ा ‘पर्सनल स्पेस’ दें और यह भरोसा दिलाएं कि जब भी वे बात करना चाहें, आप उनके साथ हैं।
इसे भी पढ़ें: पत्नी का Silent Treatment मतलब बड़ा Red Flag, ये 5 संकेत रिश्ते को Divorce तक ले जा सकते हैं
पसंदीदा गतिविधियों के जरिए माहौल को बनाएं हल्का
जब तनाव ज्यादा हो, तो गंभीर बातचीत करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में माहौल को खुशनुमा बनाने की कोशिश करें। साथ मिलकर कुकिंग करें, बिना किसी योजना के लॉन्ग ड्राइव पर निकल जाएं या उनकी पसंद की कोई पुरानी फिल्म देखें। जब दिमाग रिलैक्स होता है, तो इंसान अपनी परेशानियां साझा करने में ज्यादा सहज महसूस करता है।
याद रखें कि किसी भी रिश्ते में कोई जादू रातों-रात काम नहीं करता। मजबूत रिश्ते धैर्य और सहयोग से बनते हैं। अगर आपका पार्टनर तुरंत कुछ नहीं बताना चाहता, तो उन पर दबाव न डालें। आपका शांत और मददगार व्यवहार ही उन्हें आपके करीब वापस ले आएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.