Pakistani on Dhurandhar 2: आदित्य धर जो ‘धुरंधर’ नाम की आंधी बड़े पर्दे पर लेकर आए हैं, उसने भारत ही नहीं, दुनियाभर में तबाही मचा दी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। भारत के साथ-साथ दुनियाभर के कई देशों में ‘धुरंधर 2’ धूम मचा रही है। पाकिस्तान के भी लोगों ने रणवीर सिंह की ये मूवी देखी और अब सोशल मीडिया के जरिए अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
रोहन भाटिया नाम के एक कंटेंट क्रिएटर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उसने बताया कि उसने बाली में दो पाकिस्तानियों से ‘धुरंधर’ मूवी के बारे में पूछा।
‘धुरंधर 2’ पर कैसा है पाकिस्तानियों का रिएक्शन?
वीडियो में उस पाकिस्तानी शख्स ने आदित्य धर की ‘धुरंधर’ को ‘ओवररेटिड’ बता दिया। उसने आगे कहा कि कैसे फिल्म की एक लाइन सभी कराची वालों को काफी फनी लगी जिसमें कहा गया था कि ‘जो ल्यारी को कंट्रोल करता है, वो पूरे कराची को कंट्रोल करता है और जो पूरे कराची को कंट्रोल करता है, तो पाकिस्तान को कंट्रोल करता है’। उसने कहा कि ‘कराची एक लावारिस शहर है, इससे अच्छा वो लाहौर को कंट्रोल कर ले’।
‘पाकिस्तानी लड़कियां रात में मिनी स्कर्ट नहीं पहनतीं’
पाकिस्तानी शख्स ने कहा कि उसका परिवार मूल रूप से ल्यारी से ही है और बेशक वहां गैंगवॉर आम बात है लेकिन वो हिंसा दो पड़ोसी गैंग के बीच ही होती है। उसने और उसकी दोस्त ने आगे यालीना के पार्टी सीन का जिक्र करते हुए भी कहा कि पाकिस्तान में ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई लड़की मिनी स्कर्ट में रात में सड़कों पर घूमे, वो भी ल्यारी में। पाकिस्तानी लड़कियां ऐसा नहीं करतीं। उन्होंने रणवीर सिंह के हाफ स्लीव वाले कुर्ते का भी मजाक उड़ाया और कहा कि पाकिस्तान में कोई ऐसे कुर्ते नहीं पहनता। साथ ही, उसने कहा कि उनके मुल्क में कोई मिनिस्टर की बेटी को नहीं भगा सकता। हालांकि, उसने ‘धुरंधर’ की सिनेमैटोग्राफी की जमकर तारीफें की और उन्हें गाने भी पसंद आए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.