आईसीसी ने फरवरी महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ का ऐलान कर दिया है। पिछले महीने यानी फरवरी के लिए ये खिताब पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने जीता। हाल ही में खत्म हुए 2026 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम की तरफ से साहिबजादा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
बता दें कि, साहिबजादा टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने टूर्नामेंट के 7 मैचों की 6 पारियों में 76.60 की औसत और 160.25 के स्ट्राइक रेट से 383 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकले। इसके साथ पाक बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप के एक ए़डीशन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पछाड़ा था।
ये साहिबजादा फरहान का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड है। बताते चलें कि इससे पहले किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी ने नवंबर 2024 में ये अवॉर्ड अपने नाम किया था। उस वक्त ये खिताब पाक तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने अपने नाम किया था।
वहीं ये पुरस्कार जीतने के बाद साहिबजादा फरहान ने कहा कि, ये पुरस्कार जीतना एक अविश्वसनीय एहसास है, खासकर वर्ल्ड कप के मंच पर किए गए प्रदर्शन के लिए जहां दुनिया भर के फैंस हर पल को देख रहे हैं।
A record-breaking #T20WorldCup campaign rewarded with the ICC Men’s Player of the Month honour for February 2026 🥇
Read more 👉 https://t.co/M4ElAUIdZa pic.twitter.com/E9eUg4aQ9M
— ICC (@ICC) March 23, 2026
https://platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.