इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) का 19वां संस्करण शनिवार, 28 मार्च से शुरू होने वाला है। भारत में आईपीएल को लेकर चर्चा है, तो उधर पड़ोसी देश पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) भी इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इसमें कोई शक नहीं है कि आईपीएल से बेहतर पीएसएल नहीं है, क्योंकि आईपीएल में कई विदेशी खिलाड़ी खेलने का सपना देखते हैं, तो वही, पीएसएल में कई विदेशी खिलाड़ी खेलना भी नहीं चाहते हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) क्रिकेट जगत के लिए कितना बेहतर है, यह अब पाकिस्तानी खिलाड़ी भी मानने लगे हैं। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी अहमद शहजाद ने अपने ही देश में होने वाले टी20 लीग पीएसएल (PSL) पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। अहमद ने आईपीएल को पीएसएल से बेहतर बताया है।
अहमद शहजाद ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) पर हमला बोलते हुए कहा ‘आईपीएल में दुनिया के एक से बढ़कर एक सुपरस्टार आते हैं। वह जोर लगाते हैं, एक-दूसरे को मात देने की, पीछे छोड़ने की कोशिश करते हैं। खिलाड़ी अगले साल बेहतर से बेहतर कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए जोर लगाते हैं, लड़ते हैं। आईपीएल के अंदर जो प्रतिस्पर्धा का स्तर है। वहीं, पीएसएल के पास नहीं है। शुरू में यह थी, लेकिन आखिरी के चार सालों में पीएसएल से यह खत्म हो गई।
पीएसएल में आपके पास वही रिटायर्ड प्लेयर्स हैं-अहमद शहजाद
अहमद शहजाद वीडियो में आगे कहते हैं कि ‘पीएसएल में आपके पास वही रिटायर्ड प्लेयर्स हैं, जो कमेंट्री करते हैं, आपके ब्रांड वह होते हैं। आप उनके ऊपर ही पैसा लगाते हैं। तो मुझे लगता है कि इतना काफी है, इससे ज्यादा मुझे पीएसएल के बारे में बताने की जरूरत नहीं कि क्या वजह है और क्या नहीं।’
अगर बात करें पीएसएल और आईपीएल के बजट के बारे में तो आईपीएल 2026 के ऑक्शन में कुल 215.45 करोड़ की राशि खिलाड़ियों को खरीदने में खर्च की गई थी। वहीं, आईपीएल की प्राइज मनी करीब 20 (2025 में)। वहीं, पीएसएल की प्राइज मनी करीब तकरीबन 4.3 करोड़ रुपये है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.