पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 राउंड आज से शुरू हो रहा है. ये मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाना है. पूरे मैच में बारिश के आसार बने रहेंगे, इससे पहले भी बारिश हो सकती है. जानिए अगर ये मुकाबले रद्द हुआ तो क्या होगा? क्योंकि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इस राउंड का हर मैच करो या मरो जैसा ही होगा.
कोलंबो में आज कैसा रहेगा मौसम?
एक्यूयावेदर की रिपोर्ट के अनुसार आज कोलंबो में पूरे दिन ही बारिश की संभावना है. 3 बजे के आस पास तेज बारिश की संभावना जताई गई है. टॉस 6:30 बजे होगा, इस दौरान बारिश की संभावना 30 प्रतिशत है. मैच समय के दौरान (7 से 11 बजे तक) बारिश की संभावना 20 प्रतिशत है.
अगर पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच रद्द हुआ तो?
मौसम रिपोर्ट को देखें तो संभावना बनी हुई है कि कहीं पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच रद्द न हो जाए, अगर ऐसा हुआ तो दोनों टीमों में पॉइंट्स बंट जाएंगे. बता दें कि सुपर-8 मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि नुकसान किस टीम का होगा?
जीतने वाली टीम को 2 अंक मिलते हैं, हारने वाली टीम को कोई अंक नहीं मिलता. अगर मैच रद्द होता है तो दोनों टीमों को 1-1 दिया जाता है. अभी दोनों टीमें एक ही स्थिति में है, क्योंकि आज सुपर-8 का पहला मैच है. ऐसे में अभी तो दोनों ही टीमों के लिए मैच रद्द होना नुकसान ही होगा, जो आगे अंक तालिका पर असर डालेगा. क्योंकि एक टीम यहां से जीतकर पूरे 2 अंक प्राप्त कर सकती है.
A blockbuster opening to the #T20WorldCup Super 8 phase 🍿
Don’t miss the action! Broadcast details here 📲 https://t.co/Wf4VaE4pSJ pic.twitter.com/oP38uiREeK
— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 21, 2026
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड आज एक दूसरे के खिलाफ 50वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी. दोनों के बीच अभी तक हुए 49 टी20 में बराबरी का मुकाबला देखने को मिला है. 24 बार पाकिस्तान और 23 बार न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है.
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.