AUS vs IND FIH Pro League Highlights: भारतीय हॉकी टीम का आखिरी क्षणों में मैच गंवाने का सिलसिला जारी है. एफआइएच प्रो लीग में उसे लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हरा दिया. 0-2 से पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने शानदार कमबैक किया और मुकाबले को ड्रॉ करा दिया. इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में उसने बाजी मार ली.
भारत को एफआइएच प्रो लीग में लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा.
यह परिणाम ऐसे समय आया जब भारत इस साल एफआईएच प्रो लीग में लगातार पांच मैच हार चुका था, जिसमें राउरकेला में खेले गए चार घरेलू मैच भी शामिल हैं. टीम को होबार्ट चरण के पहले मैच में शनिवार को स्पेन से 0-2 से हार मिली थी. मैच की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ने गेंद पर ज्यादा नियंत्रण रखते हुए भारतीय खिलाड़ियों के क्षेत्र में दबदबा बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस ने संयम बनाए रखा और वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाया.
भारत को एफआइएच प्रो लीग में लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा.
इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के गोलकीपर जेड स्नोडेन ने कुछ अच्छे बचाव किए. पहले क्वार्टर के आखिरी पलों में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसका फायदा उठाकर रोहिदास ने ड्रैग-फ्लिक से गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई. दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले हाफ में 10 बार भारतीय सर्कल में प्रवेश किया और दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, जबकि भारत ने नौ बार उसके सर्कल में जाकर जवाब दिया. भारतीय टीम ने मध्यांतर तक अपनी एक गोल की बढ़त बनाए रखी. ब्रेक के बाद भी ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा लेकिन भारतीय डिफेंस ने मेजबान टीम को साफ मौके नहीं दिए. तीसरे क्वार्टर के अंत में भारत ने पेनल्टी कॉर्नर पर जुगराज के दमदार ड्रैग-फ्लिक से अपनी बढ़त दोगुनी कर ली.
चौथे क्वार्टर की शुरुआत में रिंटाला ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर अंतर कम किया. इसके बाद बराबरी की तलाश में ऑस्ट्रेलिया को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन यशदीप सिवाच ने गोल लाइन पर अहम बचाव कर भारत को राहत दी. अंतिम हूटर से चार मिनट पहले रिंटाला ने पेनल्टी कॉर्नर पर अपना दूसरा गोल दागकर स्कोर 2-2 कर दिया. जीत की तलाश में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार आक्रमण जारी रखा, लेकिन भारतीय गोलकीपर मोहित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई बेहतरीन बचाव किए, जिसमें एक कमाल का डबल सेव भी शामिल था, जिससे भारत मैच में बना रहा.
निर्धारित समय तक 2-2 की बराबरी के बाद मैच शूटआउट में पहुंचा. दोनों टीमों ने अपने पहले चार प्रयास सफलतापूर्वक किए. निर्णायक मौके पर आदित्य अर्जुन लालगे के शॉट को स्नोडेन ने रोक दिया, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में कड़ी मेहनत से जीत हासिल की. भारत अब होबार्ट चरण के अपने तीसरे मैच में मंगलवार को स्पेन से भिड़ेगा.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.