FIH Pro League: भारत को अपने ही घर में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है. एफआईएच प्रो लीग में बेल्जियम ने भारत को 4-2 से हराया. इससे पहले अर्जेंटीना ने मेजबान टीम इंडिया को 8-0 से हराया था. बेल्जियम की ओर से एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स ने अकेले दो गोल दागे.
बेल्जियम ने भारत को फिर हराया.
भारत के लिए आदित्य लालागे (24वां मिनट) और कप्तान हरमनप्रीत सिंह (37वां मिनट) ने गोल किए. बेल्जियम ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बना ली थी. भारत के उपकप्तान हार्दिक सिंह ने शुरुआती आक्रमण से दर्शकों को उत्साहित किया, लेकिन मेजबान टीम बेल्जियम की मजबूत रक्षा के सामने भारत कमजोर रहा. सातवें मिनट में भारत ने बढ़त लेने का दावा किया, लेकिन गोल अमान्य करार दिया गया.
बेल्जियम ने भारत को फिर हराया.
इसके बाद 11वें मिनट में बेल्जियम को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे लौबोयूचेरे ने गोल में बदल दिया. 14वें मिनट में हेंड्रिक्स ने एक और पेनल्टी कॉर्नर पर दमदार ड्रैग-फ्लिक से बढ़त 2-0 कर दी. 15वें मिनट में डी स्लूवर ने स्कोर 3-0 कर दिया. दूसरे क्वार्टर में 17वें मिनट में बेल्जियम को चौथा पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे हेंड्रिक्स ने फिर से गोल में बदलकर स्कोर 4-0 कर दिया. 24वें मिनट में अभिषेक के शानदार ड्रिबल के बाद उनके शॉट को गोलकीपर लोइक वान डोरेन ने रोका लेकिन लालेगे ने रिबाउंड पर गोल कर भारत का खाता खोला.
37वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे कप्तान हरमनप्रीत ने बेहतरीन तरीके से गोल में बदलकर स्कोर 4-2 कर दिया. यह 2025-26 सत्र में उनका पहला गोल था. आखिरी क्वार्टर में भारत ने जोरदार कोशिशें कीं. गोलकीपर पवन ने कई शानदार बचाव किए. लेकिन आखिर में बेल्जियम की मजबूत रक्षा ने भारत को वापसी का मौका नहीं दिया. भारत राउरकेला चरण का अपना आखिरी मैच रविवार को अर्जेंटीना के खिलाफ खेलेगा.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.