Anish Bhanwala wins silver Asian shooting championship: भारतीय शूटर्स को एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी है. भारत ने इस टूर्नामेंट अभी तक 41 गोल्ड, 19 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज पदक जीत लिए हैं. टूर्नामेंट में अभी दो दिन बाकी है. ऐसे में भारतीय शूटर्स बाकी बचे दो दिन ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने की की कोशिश की करेंगे.
अनीश भानवाला ने सिलवर पर साधा निशाना.
स्पर्धा के दो दिन बाकी हैं. अनीश और आदर्श सिंह क्वालीफाइंग दौर में सातवें और आठवें स्थान पर रहे थे. कजाखस्तान के पूर्व चैम्पियन निकिता चिरयुकिन क्वालीफायर में टॉप रहे. फाइनल में आदर्श चौथी सीरिज के बाद बाहर हो गए, जबकि अनीश, निकिता और जापान के दाइ योशिओका संयुक्त बढ़त पर थे. अनीश ने गोल्ड, निकिता ने सिल्वर और योशिआका ने ब्रॉन्ज पदक जीता.
अनीश भानवाला ने सिलवर पर साधा निशाना.
इससे पहले गैर ओलंपिक 50 मीटर राइफल प्रोन में कजाखस्तान के इस्लाम सत्पायेव ने गोल्ड जीता, जबकि उनकी टीम ने भी गोल्ड हासिल किया. भारत को व्यक्तिगत वर्ग में बाबू सिंह पंवार ने ब्रॉन्ज दिलाया. वहीं बाबू, समरवीर सिंह और सरताज सिंह की टीम ने सिल्वर जीता. जूनियर पुरुष राइफल प्रोन में कर्माकर ने गोल्ड, कजाखस्तान के ओलेग नोसकोव ने सिल्वर और तामेरलान काबुलोव ने ब्रॉन्ज जीता.
कजाखस्तान ने टीम वर्ग में गोल्ड और भारत ने सिल्वर जीता. जूनियर पुरुष 25 मीटर आरएफपी में इंडोनेशिया के मुहम्मद फवाज फारेल को गोल्ड, भारत के सूरज शर्मा को सिल्वर और मुकेश नेलावल्ली को ब्रॉन्ज मिला. भारत की टीम ने गोल्ड जीता, जबकि कजाखस्तान को सिल्वर मिला.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.