NTPC EET Recruitment 2026 | Image:
NTPC Limited
515 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 515 इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों को भरा जाएगा। जिसमें इंजीनियरिंग ग्रेजुएट उम्मीदवार एनटीपीसी के आधिकारिक करियर पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह वैकेंसी प्रमुख रूप से इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, सिविल और माइनिंग के अलावा कई इंजीनियरिंग स्ट्रीम के लिए जारी की गई है।
चयनित उम्मीदवारों को E1 ग्रेड पे स्केल 40,000 से 1,40,000 रुपये प्रतिमाह में रखा जाएगा। ट्रेनिंग अवधि और नियमित नियुक्ति के बाद कंपनी के नियमों के अनुसार सैलरी के साथ अन्य भत्ते भी दिए जाने का प्रस्ताव है।
कौन कर सकता है आवेदन?
भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से फुल-टाइम इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है। इसमें एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए भारत सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण लागू रहेगा।
इसके अलावा केवल वही उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे जिन्होंने गेट 2025 में संबंधित पेपर दिया हो। आवेदक के पास गेट 2025 परीक्षा में संबंधित इंजीनियरिंग डिसिप्लिन का वैध स्कोर होना जरूरी है। साथ हीं, फाइनल ईयर के छात्र भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें जॉइनिंग के समय तक सभी पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।
आयु सीमा और सिलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती प्रक्रिया में जेनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्ल के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष होगी। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से गेट 2025 स्कोर के आधार पर होगी। इसके बाद एनटीपीसी की भर्ती प्रक्रिया के अनुसार इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट जैसे चरण भी होंगे।
कैसे करें आवेदन?
इन पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे सबसे पहले एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर ‘Engineering Executive Trainee Recruitment 2026’ से जुड़े लिंक पर क्लिक करें और नए उम्मीदवार के रुप में रजिस्ट्रेशन करें। यहां अपनी अपनी बेसिक जानकारी भरकर लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाएं।
लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और गेट 2025 से संबंधित विवरण सही-सही दर्ज करें और संबंधित डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। इसके बाद सभी जानकारी जांच कर सबमिट कर दें। सबमिशन के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या पीडीएफ कॉपी लेना ना भूलें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.