- Hindi News
- Career
- JEE Main 2026 Session 1 Result Out | NTA Releases Scores On Jeemain.nta.nic.in
- कॉपी लिंक
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE मेन्स 2026 सेशन – 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
12 कैंडिडेट्स को मिला 100 पर्सेंटाइल

13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट ने दी थी एग्जाम :
एनटीए ने JEE Main सेशन 1 एग्जाम का आयोजन 21 से लेकर 29 जनवरी तक किया था। इसमें 13 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। इस रिजल्ट में अभी रैंक जारी नहीं होगी, क्योंकि जेईई मेन का दूसरा सेशन अप्रैल में होना है। उसके बाद रैंक जारी की जाएगी।
पिछले साल ड्रॉप हुए थे 6 क्वेश्चन :
अप्रैल सेशन के बाद जारी होने वाले रिजल्ट में ऑल इंडिया रैंक जारी की जाएगी। इसके बाद जेईई एडवांस का पेपर होगा। पिछले साल जनवरी 2025 सेशन में ऑब्जेक्शन के बाद कुल 6 क्वेश्चन ड्रॉप किए गए थे और 2 प्रश्नों में एक से ज्यादा ऑप्शन सही माने गए थे।
इनमें सबसे ज्यादा गलतियां फिजिक्स में पाई गई थीं, जहां 4 क्वेश्चन ड्रॉप किए गए थे। वहीं केमिस्ट्री और मैथ्स में एक-एक क्वेश्चन ड्रॉप हुआ था। जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम का आयोजन 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को किया गया था। जेईई मेन सेशन 1 के पिछले वर्ष के एग्जाम में 14 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए थे।

क्यों हुई रिजल्ट जारी होने में देरी : इस एग्जाम का रिजल्ट सबसे पहले 12 फरवरी को आना था। लेकिन इस तारीख को प्रोविजनल आंसर-की को लेकर आए ऑब्जेक्शन की चांज करने के चलते एक्सटेंड किया गया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन-1 प्रोविजनल आंसर-की जारी कर 6 फरवरी तक छात्रों के ऑब्जेक्शन मांगे थे।
एनटीए को जिन-जिन क्वेश्चंस के जवाब को लेकर ऑब्जेक्शन मिले, उन्हें एक्सपर्ट की एक कमेटी के सामने रखा गया। सूत्रों का कहना है कि पहले सत्र की परीक्षा में कम से कम 6 सवाल ड्रॉप किए जा सकते हैं। हालांकि इन सभी सवालों का विशेषज्ञ समिति फिर से जांच रही है।
स्टूडेंट्स को मिलेगा एक और मौका :
ऐसे छात्र जो जेईई सेशन – 1 एग्जाम में पास नहीं हो सके या अच्छी रैंक नहीं ला पाए, वे दूसरे सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 25 फरवरी तय की गई है। जेईई मेन फेज – 2 की परीक्षा 2 से 9 अप्रैल 2026 के बीच होगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
