हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे शशि कपूर का 18 मार्च को जन्म हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थीं। एक समय पर शशि कपूर करोड़ों दिलों की धड़कन हुआ करते थे। उन्होंने करीब 100 फिल्मों में काम किया था, जिनमें से ज्यादातर फिल्में हिट साबित हुईं। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेता शशि कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…
जन्म और परिवार
कोलकाता में 18 मार्च 1938 को शशि कपूर का जन्म हुआ था। इनका असली नाम बलबीर राज कपूर था। बाद में उन्होंने अपना नाम बदलकर शशि रख लिया था। वहीं सिनेमा में भी वह इसी नाम से फेमस हुए।
इसे भी पढ़ें: Zakir Hussain Birth Anniversary: जाकिर हुसैन को पिता से मिली विरासत, तबले की थाप से दुनिया को बनाया दीवाना
चाइल्ड आर्टिस्ट
साल 1950 में शशि कपूर ने फिल्म ‘संग्राम’ में काम किया था। इस फिल्म में शशि ने अशोक कुमार के यंगर वर्जन का रोल किया था। बॉलीवुड में लीड स्टार बनने से पहले अभिनेता ने फिल्म ‘आग’ और ‘आवारा’ जैसी फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था।
अंग्रेजी फिल्मों में किया काम
बता दें कि अभिनेता शशि कपूर उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक थे, जिन्होंने इंटरनेशनल सिनेमा में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा था। अभिनेता ने 12 इंग्लिश फिल्मों में काम किया था। शशि कपूर ने मर्चेंट-आइवरी प्रोडक्शंस की ‘शेक्सपियर वाला’, ‘द हाउसहोल्डर’, ‘हीट एंड डस्ट’ और ‘बॉम्बे टॉकी’ जैसी फिल्मों में उनके काम को काफी सराहा गया।
प्रोडक्शन हाउस
1970 के दशक के आखिरी में शशि कपूर ने अपना प्रोडक्शन हाउस फिल्म ‘वालास’ शुरू किया था। इस बैनर के तहत शशि कपूर ने कई फिल्में बनाई थीं, जो बॉलीवुड मसाला फिल्मों के बजाय अर्थपूर्ण और अलग तरह के सिनेमा पर आधारित थीं। वालास के तहत बनी फिल्मों में ‘विजेता’, ‘कलियुग’, ‘जुनून’, ’36 चौरंगी लेन’ और ‘उत्सव’ आदि शामिल हैं।
मृत्यु
वहीं लंबी बीमारी के बाद 04 दिसंबर 2017 को मुंबई में शशि कपूर ने आखिरी सांस ली थी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.