दिल्ली मेट्रो को भारत की सबसे आधुनिक और भरोसेमंद पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाओं में गिना जाता है. रोजाना लाखों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं और राजधानी के एक कोने से दूसरे कोने तक तेजी से पहुंचते हैं. लेकिन हाल ही में दिल्ली मेट्रो की चर्चा तब और बढ़ गई जब भारत में नॉर्वे की राजदूत ने खुद इसमें सफर किया और अपना अनुभव लोगों के साथ साझा किया.
पहली बार किया दिल्ली मेट्रो में सफर
भारत में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर ने हाल ही में दिल्ली मेट्रो में सफर किया. उन्होंने बताया कि यह उनका दिल्ली मेट्रो में पहला अनुभव था. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस सफर की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं. इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने अपने वीकेंड ट्रैवल की झलक लोगों को दिखाई. दरअसल नॉर्वे की एंबेसडर मे-एलिन स्टेनर ने पहली बार दिल्ली मेट्रो में सफर किया और इसे लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने मेट्रो को तेज, साफ-सुथरा और बेहद सुविधाजनक बताया. जैसे ही उनका पोस्ट सामने आया, इंटरनेट पर लोगों ने भी इस पर अपनी राय देनी शुरू कर दी और कई लोगों ने दिल्ली मेट्रो की तारीफ की.
Tried the Delhi Metro for the first time this weekend! 🚇 Fast, clean & super-efficient. A fantastic way to get around in Delhi. Should have done this sooner! Will definitely use it again. @OfficialDMRC @DelhiGovDigital @CMODelhi @tourism_delhi #MetroDiaries #PublicTransportWins pic.twitter.com/7aI5cG2qVO
— Ambassador May-Elin Stener (@NorwayAmbIndia) March 16, 2026
मेट्रो को बताया तेज और साफ-सुथरा
मे-एलिन स्टेनर ने अपने पोस्ट में लिखा कि दिल्ली मेट्रो शहर में यात्रा करने का एक तेज, साफ और बेहद प्रभावी तरीका है. उन्होंने कहा कि उन्हें यह सफर काफी अच्छा लगा और यह शहर में घूमने का एक शानदार माध्यम है. राजदूत ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्हें यह काम पहले ही कर लेना चाहिए था. उन्होंने यह भी कहा कि अब वह आगे भी दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल जरूर करेंगी.
यह भी पढ़ें: नेपाल में भी चलता है अपना UPI… इंडियन टूरिस्ट ने शेयर किया वीडियो, हो गया वायरल
यूजर्स बोले, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मतलब दिल्ली मेट्रो
जैसे ही सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो वायरल हुआ इसे लाखों लोगों ने देखा तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….दिल्ली मेट्रो नंबर वन है. एक और यूजर ने लिखा…दिल्ली में हमें एक ही चीज अच्छी लगती है और वो है मेट्रो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…दिल्ली हमारा नंबर एक है, बेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मतलब दिल्ली.
यह भी पढ़ें: यही तो प्यार है… बीमार पत्नी के मेडिकल बिल भरने के लिए डिलीवरी मैन बना 78 साल का बुजुर्ग, वायरल हो गई स्टोरी
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.