‘अर्बन नक्सल की तरह व्यवहार कर रहे राहुल गांधी’, निशिकांत दुबे ने संसद में मांगा लाइफटाइम चुनाव बैन
लोकसभा में आज उस वक्त हंगामा मच गया जब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर पर ‘अर्बन नक्सल’ की तरह व्यवहार करने और विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को तोड़ने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने सदन में नियम 352(5) और 353 के तहत एक ‘सब्सटेंसिव मोशन’ (विशिष्ट प्रस्ताव) पेश किया, जिसमें राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने और उनके चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है. निशिकांत दुबे ने दावा किया कि राहुल गांधी की वियतनाम, कंबोडिया, थाईलैंड और बहरीन जैसी विदेश यात्राएं सामान्य नहीं हैं. उनके मुताबिक, राहुल वहां सोरोस फाउंडेशन और फोर्ड फाउंडेशन जैसे भारत विरोधी इकोसिस्टम से जुड़े लोगों से मिलते हैं. दुबे ने कहा कि राहुल गांधी का हर संवैधानिक संस्था – चाहे वह चुनाव आयोग हो, सुप्रीम कोर्ट हो या लोकसभा स्पीकर – पर हमला करना एक सोची-समझी ‘नैरेटिव वॉरफेयर’ का हिस्सा है. इस दौरान सत्ता पक्ष ने मेजें थपथपाकर समर्थन किया, जबकि विपक्षी खेमे में भारी शोर-शराबा और नारेबाजी शुरू हो गई.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.