मिडिल ईस्ट में हालात हर दिन और खतरनाक होते जा रहे हैं। एक तरफ लगातार हमले हो रहे हैं तो दूसरी तरफ जवाबी कार्रवाई। लेकिन इसी बीच एक ऐसा डेवलपमेंट सामने आया है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि वह यूनाइटेड स्टेट्स और ईरान को एक टेबल पर बैठा सकता है और शांति वार्ता करा सकता है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर यह बातचीत होती तो इजराइल क्या करेगा? क्या जंग रुकेगी या और तेज हो जाएगी? दरअसल 29 मार्च को इस्लामाबाद में एक हाई लेवल मीटिंग हुई। इसमें शामिल हुए सऊदी अरब, इजिप्ट, तुर्की और इस मीटिंग को लीड किया ईशाक डार ने पाकिस्तान के एफएम ने यानी कि फॉरेन मिनिस्टर ने। मीटिंग के बाद पाकिस्तान की तरफ से बड़ा दावा किया गया कि आने वाले समय में यूएस और ईरान के बीच इस्लामाबाद में बातचीत हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: किम जोंग की ट्रंप को सीधी धमकी, मिसाइल की रेंज में पूरा अमेरिका
अभी तक ना अमेरिका ने इसकी पुष्टि की ना ईरान ने। अगर रिपोर्ट्स की बात करें तो खासकर रटर्स तो इस मीटिंग में चार बड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। पहला सीज फायर कैसे लाया जाए? दूसरा स्टेट ऑफ हॉर्मच को खोलना। तीसरा ऑयल ट्रेड के लिए नया सिस्टम और चौथा रीजनल कॉरपोरेशन। यानी यह सिर्फ एक मीटिंग नहीं थी बल्कि पूरे क्षेत्र की रणनीति तय करने की कोशिश हुई थी। अब समझिए सबसे अहम पॉइंट यानी कि हॉर्मज स्टेट। दरअसल स्टेट ऑफ हॉर्म दुनिया के करीब 20% तेल की सप्लाई यहीं से गुजरती है। अब इजिप्ट का बड़ा प्रस्ताव है। जैसे स्वेज कैनाल में ट्रांजिट फ्री सिस्टम है। वैसे ही हॉर्न में भी ट्रांजिट सिस्टम लागू किया जाए। अगर ऐसा होता है तो ग्लोबल ऑयल ट्रेड पूरी तरह से बदल सकता है और कई देशों की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक तुर्की, इजिप्ट, सऊदी अरबिया मिलकर एक कंसोटियम बनाना चाहते हैं जो ऑयल ट्रेड को मॉनिटर करेगा।
इसे भी पढ़ें: कहां गया ईरान का 400 KG यूरेनियम? जो नेतन्याहू-ट्रंप को दे रहा टेंशन
पाकिस्तान को भी इसमें शामिल होने का ऑफर दिया गया है। लेकिन पाकिस्तान ने इसमें शामिल होने से इंकार कर दिया। और अब एक और बड़ी जानकारी। पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर सीधे संपर्क में है यूएस वॉइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस के साथ यानी पर्दे के पीछे बातचीत जारी है और तनाव कम करने की कोशिश हो रही है। अब सबसे बड़ा विरोधाभास सच्चाई क्या है वो जान लीजिए कि एक तरफ शांति की कोशिश है तो दूसरी तरफ जंग जारी है। इजराइल लगातार ईरान पर हमले कर रहा है और ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.