नेटफ्लिक्स 2026 की अपकमिंग वेब सीरीज की लिस्ट
‘लस्ट स्टोरीज 3’ में इस बार विक्रमादित्य मोटवाने, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज की कहानियां आपका दिल जीतने आ रही हैं। इसमें राधिका आप्टे और कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और राधिका मदान, गुरफतेह पीरजादा और सना थम्पी, और अदिति राव हैदरी नजर आएंगी।
मिसमैच्ड 4
प्राजक्ता कोली और रोहित सराफ की मोस्ट पॉपुलर रोमांटिक वेब सीरीज ‘मिसमैच्ड’ का चौथा सीजन भी इसी साल आएगा। इसमें फैंस को एक आखिरी बार डिंपल और ऋषि की लव स्टोरी देखने को मिलेगी।
मामला लीगल है 2
रवि किशन का कोर्टरूम ड्रामा ‘मामला लीगल है’ दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रहा है। इसमें रवि किशन का किरदार वीडी त्यागी अब जज बन चुका है। मेकर्स ने पहला लुक जारी कर दिया है जो आपको गुदगुदाने के लिए आ रहा है।
तलाश: ए मदर सर्च
परिणीति चोपड़ा नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘तलाश: ए मदर सर्च’ से अपना ओटीटी शो डेब्यू कर रही हैं। पहले लुक में दिख रहा है कि कैसे वो अपने लापता बच्चे को ढूंढती नजर आ रही हैं।
अनिल कपूर और विजय वर्मा अभिनीत ‘फैमिली बिजनेस’, विक्रांत मैसी का ‘मुसाफिर कैफे’, कारगिल युद्ध पर आधारित ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ और कोंकणा सेनशर्मा और प्रतिभा रांटा की वेब सीरीज ‘एक्यूज्ड’, भुवन बाम की ‘ढिंढोरा 2’ भी अनाउंस कर दी गई है। इनके अलावा ‘देसी ब्लिंग’, ‘सुपर सुब्बू’, ‘ये दिल सुन रहा है’, ‘चुंबक’, ‘लव’, ‘लेगसी’, ‘हेलो बच्चों’ जैसे शो भी इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाले हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.