Chaitra Navratri 2026 Samagri: 19 मार्च से शक्ति की भक्ति का पर्व चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहा है. माता का आगमन पालकी पर हो रहा है. पहले दिन घटस्थापना पर शुक्ल, ब्रह्म और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है.
देवी पुराण और अन्य शास्त्रों के अनुसार इस समय देवी शक्ति विशेष रूप से जागृत रहती है, इसलिए पूजा में सावधानी रखना बहुत आवश्यक बताया गया है. नवरात्रि के दौरान माता की पूजा, श्रृंगार, घटस्थापना, भोग की पूरी सामग्री लिस्ट यहां देखें.
चैत्र नवरात्रि 2026 कब से कब तक
- नवरात्रि शुरू – 19 मार्च 2026
- नवरात्रि समाप्त – 27 मार्च 2026
- पहले दिन – मां महागौरी की पूजा
- घटस्थापना मुहूर्त – सुबह 6.52 – सुबह 7.43
- दूसरा कलश स्थापना मुहूर्त – दोपहर 12.05 – दोपहर 12.43
नवरात्रि घटस्थापना सामग्री
घटस्थापना (कलश) की सामग्री
- कलश (तांबा/पीतल/मिट्टी) – सृष्टि और जीवन का प्रतीक, देवी का आवाहन इसमें किया जाता है
- गंगाजल – पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक
- आम या अशोक के पत्ते – जीवन ऊर्जा और सकारात्मकता
- नारियल (कलावा में लिपटा हुआ) – समर्पण और पूर्णता का प्रतीक
- मिट्टी (जौ बोने के लिए) – उन्नति और समृद्धि का संकेत
- जौ (जवारे) – फसल, वृद्धि और शुभ फल का प्रतीक
पूजा सामग्री
रोली, हल्दी, अक्षत, फूल, धूप, दीपक, कपूर, अखंड ज्योति के लिए दीपक, लाल कपड़ा, दुर्गा चालीसा या सप्तशती पुस्तक, घंटी, शंख
माता की श्रृंगार सामग्री (सोलह श्रृंगार)
- लाल चुनरी – शक्ति और सौभाग्य का प्रतीक
- हल्दी – शुभता और पवित्रता
- बिंदी, चूड़ी, कंगन – स्त्रीत्व और सौंदर्य
- मेहंदी – मंगल और खुशी
- कुमकुम (सिंदूर) – शक्ति और विवाहिक सौभाग्य
- इत्र/सुगंध
भोग सामग्री
मिठाई, फल, नारियल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची
कन्या पूजा सामग्री
चुनरी, रुमाल, दक्षिणा, उपहार, पूड़ी, काले चने, हलवा
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि पर 3 अद्भुत योग, घटस्थापना किस मुहूर्त में करना सही होगा जानें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.