टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक मानी जाने वाली सुरभि ज्योति किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. आए दिन वो किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में छाई हुई हैं. फिलहाल वो अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच ये भी खबरें आने लगी थीं कि एक्ट्रेस ट्विन बेबी की मां बनेंगी.
सोशल मीडिया पर एक सोनोग्राफी की तस्वीर वायरल हो रही थी, जिसे लेकर दावा किया जा रहा था कि वो सुरभि ज्योति की है. इतना ही नहीं सोनोग्राफी रिपोर्ट को शेयर कर बताया जा रहा था कि सुरभि जुड़वां बच्चों को जन्म देंगी. हालांकि, सुरभि ने इस तरह की कोई भी पोस्ट शेयर नहीं की थी.
ट्विन प्रेग्नेंसी पर सुरभि ने दिया रिएक्शन
लेकिन, अब एक्ट्रेस ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है और ट्विन प्रेग्नेंसी के पीछे की सच्चाई को बता दिया है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है. उस पोस्ट में उन्होंने ट्विन प्रेग्नेंसी पर रिएक्शन देते हुए लिखा है,’नो आई एम नॉट हैविंग ट्विंस’.
इसका मतलब ये है कि सुरभि ने क्लियर कर दिया है कि वो जुड़वा बच्चों की मां नहीं बनने वालीं. बता दें सुरभि ने जबसे प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस से शेयर की है, उसके बाद से वो लगातार सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं.
तस्वीरों और वीडिय़ोज में एक्ट्रेस अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आती हैं. सुरभि के चेहरे पर अब प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ नजर आ रहा है, वो पहले से भी ज्यादा अब खूबसूरत लगने लगी हैं.
मालूम हो सुरभि शादी के डेढ़ साल बाद मां बनने जा रही हैं. सुरभि ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड सुमित सूरी के संग 2024 में शादी की थी. सुरभि ने 2012 में कुबूल है से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस सीरियल में उन्हें जोया के कैरेक्टर में खूब पसंद किया गया था.
ये भी पढ़ें:-दिव्यांका त्रिपाठी की हुई गोद भराई, जुड़वा बच्चों की मां बनेंगी टीवी की इशिता? देखें वीडियो
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.