Last Updated:
Mumbai cricket honours Ravi Shastri: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कोच रवि शास्त्री के नाम पर मुंबई के वनाखेड़े स्टेडियम में एक स्टैंड का नाम रखा जाएगा. मुंबई क्रिकेट संघ ने इसकी घोषणा की है. इसके अलावा कई खिलाड़ियों के नाम पर स्टेडियम के गेट को समर्पित किए जाएंगे. इस में दिलीप सरदेसाई, एकनाथ सोलकर और डायना एडुल्जी के नाम प्रमुख है.
रवि शास्त्री के नाम पर होगा स्टैंड
एमसीए ने कहा, ‘‘शीर्ष परिषद ने मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में प्रेस बॉक्स के नीचे लेवल एक स्टैंड का नाम भारत के पूर्व कप्तान और मशहूर कमेंटेटर रवि शास्त्री के नाम पर रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. मुंबई और भारतीय क्रिकेट में एक खिलाड़ी और एक कोच दोनों के तौर पर उनके शानदार योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है.’’
प्रेस बॉक्स के निचले स्टैंड का नाम होगा रवि शास्त्री स्टैंड
ये फैसले यहां एमसीए की शीर्ष परिषद बैठक के दौरान लिए गए. गेट नंबर तीन का नाम सरदेसाई के नाम पर रखा जाएगा जिन्होंने 1960-61 और 1972-73 के बीच भारत के लिए 30 टेस्ट और कुल 179 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे. गेट नंबर पांच का नाम एडुल्जी के सम्मान में रखा जाएगा जिन्होंने 1976-1993 के बीच कुल 20 टेस्ट और 34 वनडे खेले थे. इसी तरह गेट नंबर छह का नाम सोलकर के नाम पर रखा जाएगा जिन्होंने भारत के लिए 27 टेस्ट और सात वनडे खेले. एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य ने कहा, ‘‘मुंबई क्रिकेट हमारे दिग्गजों की रखी नींव पर बना है. उन लोगों का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है जिन्होंने शहर और देश का गौरव बढ़ाया है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘प्रेस बॉक्स के नीचे लेवल एक स्टैंड का नाम रवि शास्त्री के नाम पर रखने का प्रस्ताव उनके योगदान को श्रद्धांजलि है. इसी तरह वानखेड़े स्टेडियम के गेट दिलीप सरदेसाई, एकनाथ सोलकर और डायना एडुल्जी के नाम रखने से सुनिश्चित होता है कि स्टेडियम में आने वाले हर प्रशंसक को उन महान खिलाड़ियों की याद आए जिन्होंने हमारी शानदार क्रिकेट विरासत को बनाया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये फैसले एमसीए के अपने अतीत का जश्न मनाने और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने की प्रतिबद्धता को दिखाते हैं.’’
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.