Mukesh Khanna on Samay Raina: इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी के बाद स्टैंडअप कॉमेडिनय समय रैना ने यूट्यूब पर वापसी की है। समय ने एक घंटे 21 मिनट का एक वीडियो जारी किया, जिसमें वे पूरे विवाद पर खुलकर बात करते नजर आए। साथ ही साथ कॉमेडियन ने उन लोगों को भी अपने अंदाज में जवाब दिया, जो तब उनके खिलाफ खड़े हो गए थे।
समय ने कॉमेडियन सुनील पाल, सिंगर बी प्राक और एक्टर मुकेश खन्ना पर तीखे हमले किए। उन्होंने अपनी वीडियो में मुकेश खन्ना को रोस्ट करते हुए कहा, “शक्तिमान, तूने बच्चे मारे हैं।” उनके इस कमेंट पर अब मुकेश खन्ना बुरी तरह से आगबबूला हो गए।
समय के कमेंट पर भड़के मुकेश खन्ना
मुकेश खन्ना ने समय रैना के खिलाफ गुस्से में एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कॉमेडियन पर भड़कते हुए तू मुंह करके काला गधे पर बैठने लायक है।
इंस्टाग्राम पर मुकेश खन्ना ने एक पोस्ट करते हुए लिखा, “कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है, उसे लाख शीशियों में रखो, बाहर निकालो, फिर टेढ़ी की टेढ़ी। समय रैना की भी एक दुम है, कितना भी मारो, सीधा करो, वो वापस टेढ़ी हो जाती है। क्योंकि वो सीधा सादा प्राणी नहीं है। वो रोस्टेड प्राणी है। गंदगी की आग में जलाया हुआ, पकाया हुआ, पूरे देश ने लताड़ा, मारा… फिर आ गया बेशर्मों की तरह और मार खाने।
‘बच्चों के सुपर हीरो शक्तिमान का अपमान किया’
उन्होंने आगे कहा कि अब एक ही चीज बाकी है। उसका मुंह काला कर गधे पर बिठा कर देश भर के शहरों में, गालियों में उसकी परेड करनी चाहिए। जहां बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारें। क्योंकि उसने उनके सुपर हीरो शक्तिमान का अपमान किया है।
कॉमेडियन ने Samay Raina Still Alive शो में IGL कंट्रोवर्सी पर बात करते हुए कहा कि कैसे उस समय सब आ गए थे हमें खाने के लिए। नेता से लेकर सेलेब्रिटीज और सुनील पाल। इन्होंने मुझे कपिल शर्मा से सीखने की सलाह दी, जबकि वो (कपिल) खुद मेरे अगले एपिसोड में आने वाले थे। उन्होंने मुझे मैसेज करके कहा था कि मुझे तुम्हारा शो पसंद है, मैं उसका फैन हो, क्या टाइमिंग है।
आगे उन्होंने मुकेश खन्ना का भी जिक्र किया। समय ने कहा कि शक्तिमान आ गया था यार। शक्तिमान से कैसे लड़ेंगे? सॉरी शक्तिमान। वो कह रहा था कि क्या असर पड़ेगा बच्चों पर इस तरह का कंटेंट देखकर। मुझे नहीं पता तुम में से कितने लोग शक्तिमान के समय टीवी देखते थे। हर महीने न्यूज आती थी कि बच्चा शक्तिमान देखकर बिल्डिंग से कूद गया। तूने बच्चे मारे हैं शक्तिमान। तू क्या बोल रहा है।
विवाद फरवरी 2025 का है। समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट शो का एक एपिसोड विवादों में घिर आया था। इसमें यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने पेरेंट्स की इंटीमेसी को लेकर भद्दा कमेंट किया था, जिस पर बवाल मच गया। विवाद काफी दिन सुर्खियों में रहा और समय को अपना शो भी बंद करना पड़ा था। साथ ही उन पर कई केस भी हुए थे।