Last Updated:
टी-20 वर्ल्डकप में भारत की जीत के साथ ही माही एक बार फिर मुकद्दर के सिकंदर साबित हुए हैं. बेशक विश्व विजेता भारत को आईसीसी की चमचमाती ट्रॉफी मिली, मगर असली हीरा तो माही पहले ही अपनी टीम में ले चुके हैं.
चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलने वाले धोनी ने आईपीएल 2026 की तैयारी शुरू की.
टी-20 वर्ल्डकप में भारत की जीत के साथ ही माही एक बार फिर मुकद्दर के सिकंदर साबित हुए हैं. बेशक विश्व विजेता भारत को आईसीसी की चमचमाती ट्रॉफी मिली, मगर असली हीरा तो माही पहले ही अपनी टीम में ले चुके हैं. ये हीरा हैं संजू सैमसन, जो भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे हैं. विश्व कप में भारत के आखिरी चार महत्वपूर्ण मैचों में संजू ने 3 अर्धशतक लगाए हैं.
भारतीय पूर्व क्रिकेटर आर आश्विन, पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ, एबी डिविलयर्स समेत बड़े-बड़े क्रिकेट एक्सपर्ट का कहना है कि संजू अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं. सैमसन की इसी फॉर्म का फायदा आगामी आईपीएल सीजन में सीधे-सीधे धोनी को मिलेगा. खास बात ये है कि स्टंप्स की बेल्स न गिरते वक्त भी धोनी के सामने राजस्थान रॉयल्स थी और इस बार भी CSK ने संजू को राजस्थान से ही ट्रेड किया है.
धोनी को मुकद्दर का सिकंदर माना जाता है, क्रिकेट एक्सपर्ट भी ये मानते हैं कि अगर मैच फंसा है और धोनी मैदान पर हैं, तो कुछ न कुछ ऐसा टर्निंग प्वाइंट जरूर होता है जो धोनी के पक्ष में जाता है. इनमें चाहे आखिरी बॉल पर जीत की बात हो या फिर हारे हुए मैच को एकदम से पलट देना. आईपीएल में ऐसा बहुत बार हुआ है. राजस्थान रॉयल्स और सीएसके के खिलाफ 2019 में हुए जिस मैच का जिक्र ऊपर किया गया था उस मैच में भी लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके के 24 रन पर 4 विकेट हो गए थे, मगर धोनी को स्टंप्स ने जीवनदान दिया और उन्होंने अंबाती रायडू के साथ मिलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया. सीएसके ने यह मैच आखिरी बॉल पर जीता था.
चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन को ट्रेड किया था. इसके लिए सीएसके को अपने दो खिलाड़ी रविंद्र जडेजा और सैम करन राजस्थान रॉयल्स को देने पड़े थे. तय सौदे के मुताबिक संजू सैसमन को सीएसके वही फीस देगी जो उन्हें राजस्थान रॉयल्स में मिलती थी, जो रकम है 18 करोड़. हालांकि इस ट्रेड में रविंद्र जडेजा का नुकसान हुआ था, जिन्हें चेन्नई 18 करोड़ रुपये दे रहा था, मगर राजस्थान में उन्हें 14 करोड़ रुपये मिलेंगे. वहीं सैम करन को राजस्थान रॉयल्स में 2.4 करोड़ रुपये ही मिलेंगी जो उन्हें सीएसके भी दे रहा था.
इस ट्रेड के पूरे होने के बाद मैनेजिंग डायरेक्टर कासी विश्वनाथन ने कहा था कि हमें सलामी बल्लेबाज की जरूरत थी, जिसके लिए संजू बेहतरीन विकल्प हैं. उनका जो स्किल है, जो उपलब्धियां हैं वह हमारी जरूरतों से मेल खाती हैं. इसके बदले हमें रविंद्र जडेजा और सैम करन को देना पड़ा है जो हमारे लिए सबसे कठिन फैसला है. हालांकि ट्रेड से पहले हमने जडेजा और करन से बातचीत के आधार पर ही फैसला लिया है.

संजू सैमसन को धोनी ने इसलिए चुना, क्योंकि उनका एक टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर मजबूत रिकॉर्ड है. आईपीएल की ही बात करें तो अब तक वह राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेल चुके हैं. दोनों ही टीमों की तरफ से सैसमन ने 177 मैच खेले हैं, जिनमें 4704 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे हैं. इसमें उनका औसत 30.95 रहा है. खास बात ये है कि उन्होंने इस स्कोर को पूरा करने के लिए 26 अर्धशतक, 379 चौके तथा 219 छक्के लगाए हैं. एक विकेटकीपर के तौर पर भी वह शानदार हैं. उन्होंने 86 कैच और 17 स्टंपिंग की हैं. आईपीएल के पिछले सीजन में भी संजू ने 9 मैच में 35.63 के औसत से 285 रन बनाए थे, जबकि 2024 में उनके 16 मैच में 531 रन थे.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.