IPL 2026: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा झटका लगा था। फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया है कि टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगले 2 हफ्ते तक IPL से बाहर हो गए हैं। बताया गया कि वो पिंडली की मांसपेशी में खिंचाव की रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।
चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से एक बड़े और आकर्षण खिलाड़ी रहे हैं, हालांकि, पिछले कुछ आईपीएल सीजन में टीम के लिए धोनी का योगदान बहुत कम ही रहा है। इस बीच धोनी को लेकर खबर आई है कि वो अप्रैल के आखिरी सप्तह में मैदान में वापसी कर सकते हैं।
धोनी कब मैदान में वापसी करेंगे?
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की चोट को लेकर नई रिपोर्ट आई है। बताया जा रहा है कि ‘कप्तान कूल’ अप्रैल के आखिरी सप्ताह में ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं। अगर अप्रैल के आखिरी सप्ताह में वापसी करते हैं, तो कम से कम छह मुकाबले से बाहर रह सकते हैं।
अगर बात करें चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच कब है, तो CSK अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 30 अप्रैल को गुवाहाटी में खेलने वाली है। वहीं, दूसरा मैच 5 अप्रैल को पंजाब, 11 अप्रैल को दिल्ली और 14 अप्रैल को कोलकाता से है। धोनी के बारे में टीम के एक अधिकारी ने बताया कि धोनी पहले मैच के लिए टीम के साथ यात्रा पर नहीं गए हैं और फिलहाल आराम कर रहे हैं।
घुटने की समस्या से परेशान धोनी
धोनी पिंडली की मांसपेशी में खिंचाव की रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। CSK की ऑफिशियल X हैंडल से जारी स्टेटमेंट में साफ लिखा कि ‘”एमएस धोनी फिलहाल पिंडली की चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इसी वजह से उनके टाटा आईपीएल 2026 के पहले दो सप्ताह के मैच छूटने की संभावना है। जल्द स्वस्थ हो जाओ, थाला!”
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का शेड्यूल
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.