Last Updated:
MS Dhoni holds record for slowest T20I innings: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान में से एक रहे हैं. धोनी भारत के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी के सभी ट्रॉफी जीतने का कारनामा किया है. धोनी के नाम क्रिकेट में अनगिनत रिकॉर्ड है, लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा है, जिसे वह कभी याद नहीं रखना चाहेंगे.
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी
दरअसल, ये रिकॉर्ड है टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए सबसे धीमी पारी खेलने का. वैसे तो टी20 फॉर्मेट में बल्लेबाज पहली गेंद से ताबड़तोड़ खेल दिखाने की कोशिश में रहते हैं, लेकिन इसी फॉर्मेट में धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट से भी बदतर बल्लेबाजी की थी. साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए एक टी20 मैच में धोनी ने अकेले चार ओवर से ज्यादा की बल्लेबाजी और रन के मामले में वह दहाई के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाए थे.
27 गेंद में बना पाए थे सिर्फ 9 रन
होबार्ट में खेले गए उस टी20 मैच में धोनी ने कुल 27 गेंदों का सामना किया था, जिसमें वह सिर्फ 9 रन ही बना पाए थे, इसमें एक भी चौका शामिल नहीं था. धोनी की इस धीमी बल्लेबाजी के कारण भारतीय टीम मैच में 17.3 ओवर में सिर्फ 74 रन बनाकर सिमट गई थी. हालांकि, टीम इंडिया की टॉप ऑर्डर बैटिंग भी इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. ऐसे में मिडिल ओवर्स में धोनी के पास मौका था कि वह ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाते, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए.
टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में सबसे ज्यादा इरफान पठान ने 26 रनों की पारी खेली थी. सिर्फ इरफान पठान ही एक ऐसे बल्लेबाज थे जो डबल डिजिट तक पहुंच सके थे. इसके अलावा पूरी टीम की हालत खराब थी. वहीं, भारतीय टीम के 74 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 11.2 ओवर में ही 1 विकेट खोकर 75 रन बना लिए.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.