Last Updated:
Most Expensive Over In IPL History: प्रशांत परमेश्वरन और हर्षल पटेल के नाम आईपीएल इतिहास में एक ओवर में सबसे ज्यादा 37 रन लुटाने का रिकॉर्ड है. ऐसा ओवर मैच का रुख कुछ ही सेकंड में बदल सकता है. इसमें एक रन कूटने वाला बैटर कोई और नहीं बल्कि रविंद्र जडेजा हैं.
IPL के एक ओवर में लुटाए 37 रन, भारतीय बॉलर के नाम दर्ज है ये शर्मनाक रिकॉर्ड
दो गेंदबाज, एक रिकॉर्ड
प्रशांत परमेश्वरन और हर्षल पटेल के नाम आईपीएल इतिहास में एक ओवर में सबसे ज्यादा 37 रन लुटाने का रिकॉर्ड है. ऐसा ओवर मैच का रुख कुछ ही सेकंड में बदल सकता है. इसमें एक रन कूटने वाला बैटर कोई और नहीं बल्कि रविंद्र जडेजा हैं.
प्रशांत परमेश्वरन – आईपीएल 2011
2011 में आरसीबी और कोच्चि टस्कर्स केरल के बीच हुए मुकाबले में परमेश्वरन की गेंदबाजी पर क्रिस गेल ने कहर बरपाया था. गेल ने सात गेंदों के ओवर में (4 छक्के, 3 चौके और 1 नो बॉल) कुल 37 रन बना डाले. यह ओवर आईपीएल के सबसे महंगे ओवरों में से एक बन गया.
हर्षल पटेल – आईपीएल 2021
डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट और दो बार पर्पल कैप जीतने वाले हर्षल पटेल को भी एक बुरा ओवर झेलना पड़ा. 2021 में आरसीबी और सीएसके के मैच में रवींद्र जडेजा ने हर्षल पटेल के एक ओवर में 6, 6, 6, 6, 2, 6, 4 रन बनाए, जिसमें एक नो बॉल भी शामिल थी. इस तरह एक ओवर में 37 रन बने.
आईपीएल के महंगे ओवर की लिस्ट
डेनियल सैम्स: पैट कमिंस ने एक ओवर में 35 रन लुटाए (केकेआर बनाम एमआई, आईपीएल 2022)
परविंदर अवाना: सुरेश रैना ने एक ओवर में 33 रन बनाए (आईपीएल 2014)
रवि बोपारा: मनोज तिवारी और क्रिस गेल ने एक ओवर में 33 रन बनाए (आईपीएल 2010)
इन रिकॉर्ड को देखने से पता चलता है कि टी20 क्रिकेट कितना बेरहम है. इस फॉर्मेट में बेहतरीन गेंदबाज भी कभी-कभी बल्लेबाजों के जबरदस्त हमले का शिकार हो जाते हैं.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.