मॉर्फियस रिसर्च ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में यात्रा बुकिंग मंच मेकमाईट्रिप पर प्रतिस्पर्धा-रोधक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है।
रिपोर्ट में कहा गया कि कंपनी भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के 2022 के उस आदेश के बावजूद ऐसा कर रही है, जिसमें उसे ऐसी गतिविधियां बंद करने को कहा गया था।
मॉर्फियस रिसर्च ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर रिपोर्ट के हवाले से आरोप लगाया कि मेकमाईट्रिप अपने होटल साझेदारों के साथ अब भी मूल्य समानता व्यवस्था लागू कर रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर, 2022 में सीसीआई ने मेकमाईट्रिप पर प्रतिस्पर्धा-रोधक और दुरुपयोगपूर्ण गतिविधियों के लिए 2.6 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया था। कंपनी ने यह दावा किया था कि उसने इन मुद्दों का ‘‘स्वेच्छा से समाधान’’ कर लिया है, लेकिन ‘‘ हमें ऐसे प्रमाण मिले हैं कि वह खुले तौर पर नियामक के आदेश की अवहेलना कर रही है।’’
इस खबर के लिखे जाने तक ‘पीटीआई-भाषा’ को मेकमाईट्रिप की प्रतिक्रिया नहीं मिली थी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.