Last Updated:
shami shines in ranji: कल्याणी के बंगाल क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में शमी ने ऐसा प्रदर्शन किया जिस पर हर भारतीय फैन को गर्व हो उन्होंने 22.1 ओवर में 8/90 के आंकड़े दर्ज किए, जो उनके प्रथम श्रेणी करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. उनकी इस घातक गेंदबाजी की बदौलत बंगाल को जम्मू-कश्मीर पर सेमीफाइनल में पहली पारी में 26 रन की बढ़त मिली.
जम्मू कश्मीर के खिलाफ बंगाल के लिए मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी
कल्याणी के बंगाल क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में शमी ने हाथ में पट्टी बांधकर ऐसा प्रदर्शन किया जिस पर हर भारतीय फैन को गर्व हो उन्होंने 22.1 ओवर में 8/90 के आंकड़े दर्ज किए, जो उनके प्रथम श्रेणी करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. उनकी इस घातक गेंदबाजी की बदौलत बंगाल को जम्मू-कश्मीर पर सेमीफाइनल में पहली पारी में 26 रन की बढ़त मिली. साफ है, अगर शमी नहीं होते तो बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी फाइनल का रास्ता आसान नहीं होता. अब फाइनल में बंगाल और कर्नाटक की भिड़ंत लगभग तय है.
शानदार शमी
बंगाल ने 249/5 से आगे खेलते हुए 328 रन बनाए. सुदीप घरामी की 146 रनों की पारी टीम की रीढ़ साबित हुई, जबकि आकिब नबी ने 5/87 लेकर प्रभावित किया. नबी ने इस सीजन में रणजी ट्रॉफी में अपने 50 विकेट भी पूरे किए लेकिन जब जम्मू-कश्मीर ने जवाबी पारी शुरू की, तो मैच पर पूरी तरह शमी का नियंत्रण दिखा. दूसरे दिन नई गेंद से शमी ने शुबहम खजूरिया और यावर हसन को जल्दी आउट कर जम्मू-कश्मीर को 13/2 पर ला दिया और बाद में उन्होंने पारस डोगरा और अब्दुल समद के बीच 147 रनों की खतरनाक साझेदारी को तोड़ा. समद (82) और डोगरा (58) दोनों को आउट कर शमी ने मैच का रुख पलट दिया. डोगरा ने अपनी पारी के दौरान रणजी ट्रॉफी में 10,000 रन भी पूरे किए.
मैच विनर शमी ने जमकर बरपाया कहर
दूसरे दिन जहां शमी ने नियंत्रण दिखाया, वहीं तीसरे दिन उन्होंने पूरी तरह दबदबा कायम किया. तीन विकेट के साथ दिन की शुरुआत करने वाले शमी ने जल्दी ही अपना पांच विकेट पूरा किया लेकिन वह यहीं नहीं रुके. जब आकिब नबी और युधवीर सिंह चरक ने 64 रनों की साझेदारी कर बंगाल की बढ़त को चुनौती दी, तब शमी ने फिर वापसी की और उन्होंने पहले युधवीर को शानदार गेंद पर आउट किया और फिर नबी को बोल्ड कर पूरी पारी समेट दी. शमी ने लगातार सटीक लाइन-लेंथ के साथ आठ विकेट झटके। यह था क्लासिक, पुरानी शैली का सीम बॉलिंग प्रदर्शन सटीकता और धैर्य का बेहतरीन नमूना. 35 की उम्र में शमी ने सिर्फ विकेट नहीं लिए, बल्कि एक मजबूत संदेश भी दिया क्लास और जज्बा उम्र के मोहताज नहीं होते.
मोहम्मद शमी – रणजी एलीट 2025-26 (बंगाल के लिए)
पारियां: 12
विकेट: 36
इकॉनमी रेट: 2.71
स्ट्राइक रेट: 36.00
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.