अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट इतिहास में बाबर आजम सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. मगर जब स्ट्राइक रेट की बात आती है तो बाबर सबसे फिसड्डी टी20 बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. टी20 वर्ल्ड कप के पूरे इतिहास पर नजर डालें तो बाबर सबसे खराब स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने वाले खिलाड़ी हैं. वर्ल्ड कप में उनका स्ट्राइक रेट केवल 112.33 का है. अब हालात ऐसे हैं कि पाकिस्तान के ही पूर्व क्रिकेटर लाइव टीवी पर बाबर आजम की बेइज्जती करते नजर आए हैं.
बता दें कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की महाभिड़ंत होने वाली है. इसको लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद, मोहम्मद आमिर और राशिद लतीफ ने अलग और अनोखे दावे करते हुए बातों-बातों में बाबर आजम की बेइज्जती कर डाली.
बाबर आजम की घनघोर बेइज्जती
एक पाकिस्तानी शो पर चर्चा करते हुए पहले अहमद शहजाद ने कहा कि अगर बाबर आजम भारत के खिलाफ मैच विजेता पारी खेल देते हैं तो शो में मौजूद सारे क्राउड को उनकी तरफ से फ्री खाना मिलेगा. वहीं राशिद लतीफ ने साफ शब्दों में कह दिया कि बाबर वैसे भी इतनी लंबी बल्लेबाजी नहीं कर पाते हैं.
तो मैं रिटायरमेंट वापस ले लूंगा
शो के होस्ट ने शर्त रखते हुए कहा कि अगर भारत के खिलाफ बाबर आजम ने 160 या उससे ज्यादा के स्ट्राइक रेट से मैच विजेता पारी खेली, तो आमिर रिटायरमेंट वापस ले लेंगे. हालांकि आमिर ने इस शर्त में बदलाव करते हुए कहा कि 2 गेंद में 8 रन बनाना, ऐसे 400 के स्ट्राइक रेट वाली पारी को नहीं माना जाएगा.
अंत में मोहम्मद आमिर भी मान गए कि अगर बाबर आजम 15 फरवरी को 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से फिफ्टी प्लस रन बनाकर मैच विजेता पारी खेलते हैं तो वो रिटायरमेंट वापस लेने पर विचार करेंगे. आपको बता दें कि आमिर ने दिसंबर 2024 में दोबारा संन्यास लिया था, इससे पहले उन्होंने 2020 में रिटायरमेंट का एलान किया था, लेकिन 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लिए वापस आए थे.
Ex Pakistan Cricketers on Babar Azam
– Shehzad: Will host dinner if he plays a match winning knock vs India on Sunday.
– Amir: Says he will come out of Retirement.
– Rashid Latif: He does not bat that long Anyway.
— Shah (@Shahhoon1) February 11, 2026
यह भी पढ़ें:
टीम इंडिया के सामने डबल टेंशन, ईशान किशन चोटिल! अभिषेक शर्मा हैं बीमार; आया हैरान करने वाला अपडेट
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.