आईपीएल 2026 के 20वें लीग मैच में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने हैं. मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली एक दूसरे के सामने हैं. मैच के जरिए आरसीबी सीजन की तीसरी और एमआई दूसरी जीत तलाश करेगी.
दोनों ही टीमें 3-3 मैच खेल चुकी हैं और चौथे मैच के लिए एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी. बेंगलुरु ने 3 में 2 मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीते. टीम ने एक मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गंवाया. दूसरी तरफ मुंबई को इकलौती जीत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली. दो मैचों में टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है.
बेंगलुरु बनाम मुंबई हेड टू हेड
बात करें आरसीबी और मुंबई के हेड टू हेड की, तो दोनों के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में मुंबई ने बढ़त हासिल करते हुए 19 में जीत हासिल की है. बेंगलुरु ने बाकी 15 मैच अपने खाते में डाले हैं.
पिछले सीजन यानी 2025 आईपीएल में दोनों के बीच एक मैच देखने को मिला था, जिसमें आरसीबी ने जीत हासिल की थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज के मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है.
मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड
रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, एएम गजनफर, जसप्रित बुमरा, शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, मयंक मारकंडे, क्विंटन डी कॉक, विल जैक, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार.
राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड
फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, वेंकटेश अय्यर, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, जैकब डफी, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, सात्विक देसवाल.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.