अगर आप लोगों के चेहरे भूल जाते हैं तो मेटा इसका एकदम एडवांस समाधान लेकर आ रही है. दरअसल, मेटा अपने स्मार्ट चश्मों में एक नया फीचर लाएगी, जिससे वह रियल-टाइम में लोगों की पहचान कर सकेगा. इस फीचर को इंटरनली ‘नेम टैग’ नाम दिया गया है और यह फेशियल रिकग्नेशन का यूज करते हुए अपने एआई सिस्टम से लोगों के चेहरे पहचान लेगा. बता दें कि प्राइवेसी से जुड़ी चिंताओं के कारण मेटा ने फेसबुक पर फेशियल रिकग्नेशन को बंद कर दिया था, लेकिन अब इस टेक्नोलॉजी का स्मार्ट चश्मों में वापस लाया जा रहा है.
नए गैजेट में पुरानी टेक्नोलॉजी
फेस रिकग्नेशन नई टेक्नोलॉजी नहीं है. फेसबुक ने 2021 में इसे बंद कर दिया था, लेकिन अब कंपनी के वीयरेबल एंबिशन को देखते हुए इसे वापस लाया जा रहा है. कहा जा रहा है कि यह फीचर यूनिवर्सल फेस सर्च इंजन के तौर पर काम नहीं करेगा. यानी हर सड़क चलते हर आदमी का चेहरा नहीं पहचानेगा, बल्कि केवल उन्हीं लोगों की पहचान करेगा, जो चश्मा पहनने वाले के मेटा प्लेटफॉर्म्स पर कनेक्टेड हैं. यानी यह आपके फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट्स आदि की पहचान कर पाएगा.
कंपीटिशन में आगे निकलने की होड़
मेटा के स्मार्ट चश्मे खूब हिट हुए हैं, जिस कारण वह सेगमेंट लीडर बनी हुई है. हालांकि, इस साल ऐप्पल, गूगल और ओपनएआई जैसी कंपनियां भी स्मार्ट ग्लासेस लाने की तैयारी कर रही हैं. ऐसे में कंपीटिशन लगातार बढ़ रहा है. इस होड़ में आगे बने रहने के लिए मेटा अब अपने डिवाइसेस में फेशियल रिकग्नेशन जैसे फीचर्स जोड़ने पर विचार कर रही है. हालांकि, इससे प्राइवेसी को लेकर चिंताएं खड़ी हो गई हैं. मेटा को भी इस बात का अहसास है और वह ऐसा तरीका ढूंढ रही है, जिससे लोगों को पता चल जाएगा कि स्मार्ट चश्मों में फेशियल रिकग्नेशन का फीचर ऑन है.
ये भी पढ़ें-
iPhone 18 सीरीज में मिलेगा गजब का सैटेलाइट फीचर, दुनिया में कहीं से भी कर सकेंगे मैसेज और कॉल
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.