Cancer Symptoms: कैंसर से बचने के लिए अपनी लाइफ स्टाइल को बदलना होगा. खान पीन पर विशेष ध्यान देना होगा और स्मोकिंग बिल्कुल छोड़ना होगा. यदि सांस लेने में किसी प्रकार की परेशानी हो रही है तो तत्काल किसी योग्य चिकित्सक को दिखाकर इलाज शुरू कर दें.
लोकल 18 से बात करते हुए सीएचसी के चिकित्सक डॉक्टर उत्तम कुमार बताते हैं कि कैंसर मनुष्य के शरीर में कहीं भी हो सकती है. लेकिन मोस्ट कैंसर लंग कैंसर जो फेफड़ों में हो रही है. इससे सांस लेने में लोगों की परेशानियां होती जा रही है. इसके होने का मुख्य कारण स्मोकिंग, सिगरेट पीना, अधिक बीड़ी पीना, ज्यादा दिनों तक क्रॉनिक बहुत ज्यादा दिनों तक खाना पीना समस्याएं बढ़ा रही हैं.
40 वर्ष की उम्र होते-होते लोग कैंसर जैसी बीमारी से पीड़ित हो जा रहे हैं. इस बीमारी में लोगों की सांस फूलने लगती है फेफड़ों में लंग फेफड़ों में फाइब्रोसिस बन जाती है. जिसके वजह से ऑक्सीजन फेफड़ों में सही तरीके से जा नहीं पाती है और सांस लेने में काफी परेशानी होती है.
कैंसर से बचने के लिए ना करें स्मोकिंग
यदि इस बीमारी से बचना चाहते हैं तो अपनी लाइफ स्टाइल को बदलना होगा. खान पीन पर विशेष ध्यान देना होगा तथा स्मोकिंग बिल्कुल छोड़ना होगा. यदि सांस लेने में किसी प्रकार की परेशानी हो रही है तो तत्काल किसी योग्य चिकित्सक को दिखाकर इलाज शुरू कर दें क्योंकि पहले स्टेज पर इस बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है. खान पीन करते समय बहुत ज्यादा स्पाइसी खाने का सेवन न करें. आसपास के वातावरण को सही रखा जाए जिससे शुद्ध तरीके से ऑक्सीजन मिल सके.
महिलाओं में तेजी से फैल रहा ब्रेस्ट कैंसर
महिलाओं में देखा जा रहा है ज्यादातर ब्रेस्ट कैंसर हो रहा है. यह बीमारी यदि परिवार में माता-पिता को है तो भी नई पीढ़ी में आने वाली महिलाओं को हो सकता है. कुछ महिलाओं को ब्रेस्ट में गांठ होती है वह भी धीरे-धीरे कैंसर का रूप धारण कर लेती है. यह गांठ दो प्रकार का होता है एक गांठ को सीजर के माध्यम से निकाल दिया जाता है. विनाइल गांठ ब्रेस्ट के साथ चिपका होता है यह हिलाने पर नहीं हिलता, जो कैंसर का रूप धारण कर लेता है. महिलाओं को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए यदि ब्रेस्ट में किसी प्रकार की गांठ दिखे तो तत्काल उसे किसी योग्य चिकित्सक को दिखाकर इलाज शुरू कर देना चाहिए, नहीं तो यह गांठ कैंसर का रूप धारण कर लेता है और महिलाओं की जान भी जा सकती है.
About the Author
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.