मार्च मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने मंगलवार को कहा कि वह गुजरात में अपने नए विनिर्माण संयंत्र के पहले चरण में 2.5 लाख वाहनों की उत्पादन क्षमता स्थापित करने के लिए 10,189 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
कंपनी ने बताया कि उसके निदेशक मंडल ने गुजरात के खोराज औद्योगिक क्षेत्र स्थित विनिर्माण संयंत्र में सालाना 2.5 लाख वाहनों की पहले चरण की क्षमता जोड़ने को मंजूरी दे दी है।
यह देश में इस प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनी का पांचवां विनिर्माण संयंत्र होगा।
मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि बाजार की स्थितियों के आधार पर संयंत्र के पहले चरण की क्षमता के 2029 तक परिचालन में आने की उम्मीद है।
कंपनी ने बताया कि पहले चरण में 10,189 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिसे आंतरिक संसाधनों से पूरा किया जाएगा।
मारुति सुजुकी की वर्तमान उत्पादन क्षमता गुरुग्राम, मानेसर, खरखौदा (सभी हरियाणा में) और हंसलपुर (गुजरात) को मिलाकर सालाना लगभग 24 लाख इकाई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.