प्यार और किसी की ओर खिंचाव दो अलग अलग चीजें हैं. कई बार इंसान भावनाओं में बहकर अपनी नफ्स पर काबू नहीं रख पाता और अपनों को ही धोखा देकर गैरों के साथ निकल जाता है. ऐसा ही एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है, जहां एक महिला को 1 साल पहले फेसबुक पर किसी युवक से प्यार हुआ और वो अपने पति को धोखा देकर उसके साथ फरार हो गई. अब जब फेसबुकिए प्रेमी ने धोखा दिया तो लौटकर पति के पास आई लेकिन पति ने किया और कहा उसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
1 साल पहले प्रेमी के साथ भागी बीवी दोबारा पति के पास लौटी
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवक कैमरे पर कहता कि मैं मर जाऊंगा लेकिन इस महिला को दोबारा अपने साथ नहीं रखूंगा. बताया जा रहा है कि महिला को एक साल पहले फेसबुक पर किसी युवक से प्रेम हो गया था जिसके बाद महिला किसी बहाने से घर में झूठ बोलकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई थी. अब एक साल बाद उसे एहसास हुआ है कि उससे बड़ी गलती हो गई और इसके लिए वो पति से लगातार रोकर माफी माफी मांग रही है.
पति बोला, मर जाऊंगा लेकिन नहीं रखूंगा
वीडियो में दिखता है कि महिला और उसका प्रेमी खड़े हुए हैं और महिला का पति अपने घर वालों के साथ किसी संस्था में पहुंचा है, जिसके बाद महिला कहती है कि हम इनके प्रेम में पड़ गए थे और रोने लगती है. इस पर एक महिला कहती है कि अपनी इच्छाओं को प्यार का नाम मत दो. इसके बाद जब पति से पूछा जाता है कि क्या आप इन्हें दोबारा अपनाने को तैयार हैं तो पति कहता है कि मर जाऊंगा लेकिन इसे दोबारा नहीं अपनाउंगा.
यह भी पढ़ें: यही तो प्यार है… बीमार पत्नी के मेडिकल बिल भरने के लिए डिलीवरी मैन बना 78 साल का बुजुर्ग, वायरल हो गई स्टोरी
यूजर्स ने की पति के फैसले की तारीफ
वीडियो को बिहार के एक यूट्यूबर Sach bihar ने शेयर किया है जिसे idiotic_factorss ने ReShare कर घटना की जानकारी दी है. वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ वैसे ही लाखों लोगों ने इसे देखा तो कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बिल्कुल मत रखना भाई. एक और यूजर ने लिखा…छोड़ते वक्त पति भी ऐसे ही रोया होगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…दोबोरा मौका मतलब फिर से धोखा.
यह भी पढ़ें: नेपाल में भी चलता है अपना UPI… इंडियन टूरिस्ट ने शेयर किया वीडियो, हो गया वायरल
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.