सांप…जिसका नाम सुनते ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं, उसी सांप को अगर कोई इंसान रस्सी की तरह घुमाने लगे तो क्या होगा? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है. इसमें एक शख्स खतरनाक अंदाज में एक लंबे सांप को पूंछ से पकड़कर इधर-उधर घुमा रहा है, जबकि सांप बार-बार उछलकर उसे काटने की कोशिश कर रहा है. ये मंजर इतना डरावना है कि देखने वालों की सांसें अटक जा रही हैं.
पूंछ पकड़कर सांप की बनाई ‘रेल’
वीडियो में साफ दिखता है कि शख्स ने सांप की पूंछ पकड़ रखी है और उसे बिल्कुल रस्सी की तरह इधर-उधर घुमा रहा है. जिस तरह से वह बेखौफ होकर ऐसा कर रहा है, उसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. सांप लगातार उछलकर शख्स को काटने की कोशिश करता है. वह पूरी ताकत से वार करता है, लेकिन हर बार शख्स किसी तरह बच जाता है. यह सिलसिला कई सेकंड तक चलता रहता है, जिससे वीडियो और भी खतरनाक लगने लगता है.
लोगों को लगा किंग कोबरा, लेकिन सच्चाई कुछ और
वीडियो में साफ दिख रहा है कि यह Ptyas carinata है जिसे keeled rat snake भी कहा जाता है. ये सांप जहरीला नहीं होता. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह पूरी तरह सुरक्षित है. इस तरह छेड़ने पर यह आक्रामक हो सकता है और काट सकता है. वीडियो वायरल होने के बाद लोग सांप को किंग कोबरा समझ बैठे हैं, हालांकि कोई भी मानसिक रूप से स्वस्थ इंसान किंग कोबरा के साथ इस तरह का मजाक करने का सोचेगा भी नहीं.
यह भी पढ़ें: Viral Video: कार चला रहीं दीदी ने ठोक दी बाइक, फिर सड़क पर जमकर हुआ कलेश; वीडियो वायरल
यूजर्स बोले, किंग कोबरा के साथ मत कर लेना
वीडियो को edohanzo117 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. इंटरनेट यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई किंग कोबरा के साथ करके दिखाना ऐसा. एक और यूजर ने लिखा…ऐसी हरकत ब्लैक मांबा के साथ मत कर लेना. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अगर इसकी जगह किंग कोबरा होता तो भाई स्वर्ग सिधार गया होता.
यह भी पढ़ें: Viral video: अरे, यह तो प्लेटफॉर्म ही चलने लगा! रेलवे ट्रैक का यह वीडियो उड़ा रहा हर किसी के होश
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.