Mamta Kulkarni: महाकुंभ में भगवा वस्त्र पहनकर संन्यासी जीवन अपनाने को लेकर सुर्खियों में रहीं ममता कुलकर्णी एक बार फिर छाई हुई हैं। हाल ही में उन्हें मॉर्डन कपड़ों में देखा गया। बदले रंग-ढंग को लेकर वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।
दरअसल, ममता कुलकर्णी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर काफी एक्टिव हैं और कुछ न कुछ शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो दोस्तों संग वेकेशन के लिए गोवा पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने ऐसे कपड़े पहने जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया।
मॉर्डन लुक में नजर आईं ममता कुलकर्णी
पिछले सालों अध्यात्म की बात करती ममता कुलकर्णी की हालिया तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि उनका मोहभंग हो चुका है। वायरल वीडियो में उनकी बदली अदाएं और बदला अंदाज लोगों को हैरान कर रहा है। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या उन्होंने अध्यात्म की राह छोड़ दी है?
किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर पद से दे चुकीं इस्तीफा
ममता कुलकर्णी ने साल 2025 में महाकुंभ के दौरान किन्नर अखाड़े से जुड़ी थीं। उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई थी और श्री यमाई ममता नंद गिरि नाम दिया गया था। लेकिन इसे लेकर काफी विवाद हुआ। इस साल जनवरी में उन्होंने किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया।
ममता ने कहा था कि उन्होंने 25 साल आध्यात्मिक जीवन जीया। अभ्यास पहले की तरह ही आगे भी जारी रहेगा। मगर अब अपने बदले लुक को लेकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, ‘आप तो संन्यासी बन गई थीं, अब वापिस…।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ एक और यूजर ने लिखा, ‘भगवान को भूल गए क्या?’ वहीं एक ने ट्रोल करते हुए लिखा, ‘संन्यास सबके बस की बात नहीं है, आ गए न ओरिजिनल ओक्यूपेशन में?’ एक ने पूछा, ‘ये क्या हो गया?’ एक यूजर ने कहा, ‘ममता नंदगिरी बिना तिलक के, पार्टी में जा रही हैं।’
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.