मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का हर कोई दीवाना है। वो ना केवल खुद एक एक्टिव लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए अपने फॉलोअर्स को भी मोटिवेट करती हैं।
Image: instagram

मलाइका अरोड़ा 52 साल की हैं लेकिन उनका स्लिम फिगर और बेदाग चेहरा देख लोग उन्हें 25 साल का समझते हैं। हालांकि, आपको बता दें कि ऐसी हेल्दी स्किन और बॉडी पाना जरा भी आसान नहीं होता।
Image: instagram

मलाइका अपनी फिटनेस को काफी सीरियसली लेती हैं जो उनके डेली रुटीन में झलकता है। वो रोज सुबह उठते ही एक मैजिक ड्रिंक पीती हैं जिसका खुलासा उन्होंने एक पॉडकास्ट में किया। इसे वो वॉटर थेरेपी कहती हैं।
Image: instagram

मलाइका अरोड़ा ने खुलासा किया कि वो रोज सुबह खाली पेट जीरा और अजवाइन का पानी पीती हैं। रात भर एक गिलास पानी में जीरा और अजवाइन भिगोकर रखती हैं, सुबह पानी गर्म करके, छानकर पी लेती हैं।
Image: instagram

जीरा और अजवाइन पानी के बहुत से फायदे हैं। ये पाचन सुधारने, पेट की गैस-एसिडिटी दूर करने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में फायदेमंद है।
Image: instagram

चूंकि जीरा और अजवाइन पानी से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और ये पेट की सूजन कम करता है इसलिए ये वजन घटाने में सहायक होता है। इससे शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है।
Image: instagram
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.