रणवीर सिंह अभिनीत यह फिल्म बृहस्पतिवार को रिलीज हुई और यह धर की 2025 में प्रदर्शित हुई फिल्म ‘धुरंधर’ की अगली कड़ी है।
फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी हैं, जो अपनी पिछली भूमिकाओं को फिर निभा रहे हैं।
महेश ने बृहस्पतिवार को ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने फिल्म की प्रशंसा की और माधवन के अभिनय व संगीतकार शाश्वत सचदेव की भी सराहना की।
इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Day 1 | Ranveer Singh का महा-तूफान! 100 करोड़ की ओपनिंग, ‘जवान’ और ‘कल्कि’ के रिकॉर्ड ध्वस्त
उन्होंने कहा, “धुरंधर: द रिवेंज’ एक धमाकेदार फिल्म है जिसे बेहतरीन ढंग से फिल्माया गया है। रणवीर का सर्वश्रेष्ठ किरदार सामने आया है और क्या बात है… आदित्य धर ने जिस तरह से इस शानदार फिल्म की कल्पना की और इसे दर्शकों के बीच तालियों की गड़गड़ाहट के साथ पेश किया है, वह वाकई सराहनीय है।”
अभिनेता ने कहा,“मैडी (माधवन) के अभिनय और शाश्वत सचदेव के संगीत का विशेष उल्लेख करना चाहूंगा…। यह एक ऐसी फिल्म है जिसे देखना और सराहना चाहिए…। पूरी टीम को बधाई।”
इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | Dhurandhar The Revenge Movie Review and Release | कैसी है Ranveer Singh की फिल्म
कराची के लियारी कस्बे पर आधारित फिल्म “धुरंधर” की कहानी कंधार विमान अपहरण, 2001 के संसद हमले और 26 नवंबर 2008 को मुंबई हमलों जैसी भू-राजनीतिक व आतंकी घटनाओं की पृष्ठभूमि में खुफिया अभियानों के इर्द-गिर्द घूमती है।
लियारी गैंगवार और हिंसक क्षेत्रीय झगड़ों के इतिहास के लिए जाना जाता है।
इस फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली मजारी के कराची के अंडरवर्ल्ड में उदय की कहानी दिखाई गई है, साथ ही फिल्म जसकिरत सिंह रंगी के रूप में उनकी शुरुआती पृष्ठभूमि पर से पर्दा उठाती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.