Mahashivtrai 2026 Mahakal Mandir: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पिछले कई दिनों से लगातार तैयारी चल रही है. महाशिवरात्रि पर्व के तहत शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 2.30 बजे मंदिर के पट खोले जाएंगे, जो 16 फरवरी की रात 11 बजे बंद होंगे.
महाकालेश्वर मंदिर समिति ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के साथ-साथ महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं. श्रद्धालुओं को पार्किंग के साथ-साथ पेयजल, शामियाने को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं. इसके अलावा श्रद्धालुओं को कम समय में दर्शन हो जाए, इसके लिए भी विशेष रूप से तैयारी की गई है.
जूते-चप्पल और मोबाइल के लिए बैग
महाशिवरात्रि पर संख्या अधिक होने की वजह से उनके जूते चप्पल और मोबाइल रखने के लिए मंदिर समिति के जरिए एक बैग भी दिया जा रहा है. इसके अलावा श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने के लिए भी हाईटेक इंतजाम किए गए हैं. मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को 45 मिनट में दर्शन का लक्ष्य रखा गया है. मंदिर में मोबाइल पूरी तरीके से प्रतिबंधित किया गया है.
मंदिर तक लाने के लिए निशुल्क बस
मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों से मंदिर तक श्रद्धालुओं को लाने के लिए निशुल्क बस का इंतजाम किया गया है. इसके अलावा वाहनों की पार्किंग को लेकर भी इस बार बड़े पैमाने पर इंतजाम किए गए हैं.
Hindi Panchang Today: 15 फरवरी महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त, भद्रा, राहुकाल और पूरा पंचांग देखें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.