- Hindi News
- National
- Mahakaleshwar, Kashi Vishwanath Darshan: 44 Hours Non Stop Puja For Mahashivratri
- कॉपी लिंक
देशभर में आज महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। 12 ज्योतिर्लिंग और शिव मंदिरों में आधी रात से ही दर्शन-पूजन करने के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर के पट रात 2.30 बजे खुल गए। यहां लगातार 44 घंटे दर्शन-पूजन होगा। इस दौरान शयन आरती नहीं होगी। 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे वर्ष में एक बार होने वाली भस्म आरती भी होगी। यहां 400 क्विंटल लड्डू प्रसाद बनाया गया है। देशी- विदेशी 40 से ज्यादा प्रजाति के 3 क्विंटल फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया है।
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर के पट रात 3 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे। यहां 24 घंटे तक लगातार दर्शन पूजन किया जा सकेगा। वही, काशी के विश्वनाथ मंदिर में रात 2:15 बजे मंगला आरती होगी। 3:30 बजे मंदिर दर्शन के लिए खुलेगा। शिवरात्रि पर मंदिर में VIP दर्शन बंद रहेगा। मंदिर में प्रवेश और एग्जिट के लिए 4 गेट होंगे।
झारखंड के देवघर स्थित बाबाधाम मंदिर में शनिवार को परंपरानुसार पंचशूलों की विशेष पूजा की गई। इसके बाद मंदिर के शिखरों पर पंचशूलों की पुनर्स्थापना के साथ ही बाबा बैद्यनाथ और मैया पार्वती का पारंपरिक गठबंधन भी हुआ।
यहां महाशिवरात्रि पर सुबह 3:15 बजे विशेष पूजा होगी। सुबह 4:25 बजे मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। रविवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शिव-पार्वती विवाह होगा। उसी दिन शाम में भव्य शिव बारात निकाली जाएगी।

वाराणसी में माहाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर काशी विश्वनाथ को सजाया गया।

वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए रात से ही भक्तों की लाइन लगी।

कोयंबटूर में आदियोगी की मूर्ति को सजाया गया।
देशभर में महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन के बारे में जानने कि लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं….
अपडेट्स
31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कोयंबटूर: आदियोगी में ईशा फाउंडेशन महाशिवरात्रि का आयोजन कर रहा है
34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ CM ने लोगों को महाशिवरात्रि की बधाई दी
37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव साय ने रायगढ़ में महाशिवरात्रि पर पूजा की
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
