- कॉपी लिंक
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 11वां दिन है। युद्ध का असर अब मैदानों से लेकर आम लोगों की जिंदगी तक दिखने लगा है। इसी बीच एशियन कप से बाहर होने के बाद ईरान की महिला फुटबॉल टीम की पांच खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया ने मानवीय आधार पर वीजा देकर अपने देश में रहने की अनुमति दे दी है।
पिछले हफ्ते दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैच से पहले ईरानी टीम ने राष्ट्रगान नहीं गाया था। इसे सरकार के खिलाफ विरोध के तौर पर देखा गया, जिसके बाद खिलाड़ियों को गद्दार बताया जाने लगा और सख्त सजा देने की मांग उठने लगी। हालात बिगड़ते देख ऑस्ट्रेलिया ने पांच खिलाड़ियों को मानवीय वीजा देकर सुरक्षा देने का फैसला किया।
रविवार को गोल्ड कोस्ट स्टेडियम के बाहर सैकड़ों लोग खिलाड़ियों के समर्थन में जुटे। प्रदर्शनकारियों ने ‘हमारी बेटियों को बचाओ’ के नारे लगाए और खिलाड़ियों को सुरक्षित रखने की मांग की।
उधर, युद्ध का असर पूरे मिडिल ईस्ट और उससे जुड़े देशों में दिखाई दे रहा है। बीते 10 दिनों में इस संघर्ष ने 10 से ज्यादा देशों के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी बदल दी है, कहीं बमबारी, कहीं विरोध प्रदर्शन और कहीं भय का माहौल। ईरान जंग के 10 दिन 35 तस्वीरों में देखें…
ऑस्ट्रेलिया में ईरानी महिला फुटबॉल टीम

एशियन कप के पहले मैच के दौरान 2 मार्च को ईरान की खिलाड़ी राष्ट्रीय गान के दौरान लाइन में खड़ी रहीं, लेकिन उन्होंने गाना नहीं गाया। इसके बाद इन्हें गद्दार करार दिया गया।

ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री टोनी बर्क उन 5 महिला खिलाड़ियों के साथ, जिन्हें मानवीय आधार पर ऑस्ट्रेलिया का वीजा दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया में रविवार को गोल्ड कोस्ट स्टेडियम के बाहर लोगों ने टीम के समर्थन में “सेव अवर गर्ल्स” के नारे लगाए।
जंग की शुरुआत- इजराइल का ईरान पर हमला

तेहरान में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के आवास के तबाह होने की सैटेलाइट तस्वीर।

ईरान के तेहरान में 28 फरवरी को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद एक महिला उनकी तस्वीर पकड़कर रोती हुई।

इजराइल के हमले से ईरान में कई लोग इमारतों के मलबे के नीचे आ गए। जिसके बाद मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू किया गया।

इजराइल के ईरान की राजधानी तेहरान में तेल भंडार पर हमले के बाद भीषण आग लगी, जिसके बाद धुएं का गुबार कई फीट ऊंचाई तक फैल गया।
ईरान में मातम

ईरान के मिनाब में एक प्राइमरी स्कूल पर हमले के बाद पीड़ितों के अंतिम संस्कार में लोग शामिल हुए।

इजराइल के हमलों में मरने वालो के जनाजे में उनके परिवार वाले रोते हुए।

जैनब साहेबी नाम की दो साल की बच्ची को कंधा देती ईरानी महिलाएं। जैनब की मौत अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान तेहरान में हुए हमले में हुई थी।

जैनब साहेबी को कंधा देते वक्त कई महिलाएं फूट फूटकर रो रहीं थीं।

जैनब साहेबी की कब्र को फूलों से सजाया गया और उस पर ईरान का झंडा रखा गया।

तेहरान में गांधी अस्पताल में हेल्थ केयर वर्कर्स ने ईरान का झंडा लगाकर प्रदर्शन किया। इस अस्पताल पर भी एयर स्ट्राइक हुई थी।

ईरान की राजधानी तेहरान में लोग रक्त दान कर रहे हैं।
ईरान के जवाबी हमले

इजराइल के तेल अवीव में28 फरवरी को ईरान की तरफ से दागीं गईं मिसाइलों के बाद हुआ धमाका।

ईरान ने इजराइल के शहर रिशोन लेजियम में क्लस्टर बम गिराए। क्लस्टर बम छोटे-छोटे बमो का समूह होता है

ईरान ने इजराइल पर क्लस्टर बम गिराया। जिससे बच्चों के खेल के मैदान समेत कई इलाकों को नुकसान पहुंचा।

तस्वीरों में प्लेग्राउंट पूरी तरह टूटा और बिखरा नजर आ रहा है।

ईरान के हमलों के बाद इजराइल की राजधानी तेल अवीव में लोगों को बंकर में शिफ्ट किया गया।
ईरान से वापस लौटे

ईरान से वापस लौटे थाई नागरिक सोमवार को बैंकॉक पहुंचे। इनमें 5 साल का मोहम्मद रजावी भी था, जो ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीर पकड़े हुए दिखाई दिया।
ईरान ने अमेरिकी बेसों को बनाया टारगेट

ईरान ने अबू धाबी में अमेरिकी बेस पर हमला किया, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गईं।

सीरिया के कामिशली में ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच, कामिशली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास गिरी मिसाइल को एक बच्चा देखता हुआ।
इजराइली हमलों से उजड़े लेबनानी परिवार

दक्षिणी लेबनान में इजराइल के हवाई हमलों के बाद कई परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। ये विस्थापित लोग अब बेरूत के एक स्कूल में बनाए गए अस्थायी शेल्टर में रह रहे हैं।

इजराइल के हमले के बाद लेबनान की राजधानी बेरूत में लोगों के घर तबाह हो गए हैं, इमारतें टूटी हुई नजर आ रही हैं, हर तरफ मलबा ही मलबा दिख रहा है।

लेबनान में इजराइल के हमले के बाद लोग सड़को पर रहने को मजबूर हैं।

लेबनान की राजधानी बेरूत में वॉलंटियर्स ने कम्युनिटी किचन में बेघर लोगों और रिफ्यूजी को खाना बांटा।
मारे गए अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने शनिवार को डोवर एयरफोर्स बेस पर 6 शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
ईरान के तेहरान में काली बारिश

तेहरान में काली बारिश हुई। यहां पानी काला दिखाई दे रहा था और उसमें तेल मिला हुआ था।
ईरान में नए सुप्रीम लीडर चुने गए

ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई को बेटे मुजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुना गया, जिसके बाद कई ईरानी लोगों ने समर्थन किया।
अमेरिका में प्रदर्शन

न्यूयॉर्क सिटी में रविवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर ईरान पर हो रहे अमेरिकी और इजराइली हमलों को रोकने और तत्काल युद्धविराम की मांग की।

अमेरिका और इजराइल के संघर्ष के बीच, शनिवार को लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में ईरानी नेतृत्व के खिलाफ एक रैली निकाली गई।

अमेरिका में ईरानी नेतृत्व के खिलाफ एक रैली के दौरान अपनी दोस्त को पकड़े हुए महिला।
ब्रिटेन में महिलाओं का मार्च

ईरान समर्थक महिलाओं ने शनिवार को ब्रिटेन में मार्च निकाला और बमबारी रोकने की मांग की। ये महिलाएं ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की तस्वीर पकड़े हुई थीं।

ईरान समर्थकों ने पेरिस में भी आइफिल टावर के सामने प्रदर्शन किया और जंग रोकने की मांग की।
————–
यह खबर भी पढें…
UAE, सऊदी, जॉर्डन में अमेरिकी THAAD डिफेंस-सिस्टम पर ईरानी हमला:जॉर्डन वाला सिस्टम तबाह, कीमत ₹22 हजार करोड़; अमेरिका के पास ऐसे सिर्फ 7 सिस्टम

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज आठवां दिन है। ईरान ने बीते एक हफ्ते में सऊदी अरब, UAE और जॉर्डन में तैनात अमेरिका के टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) सिस्टम को निशाना बनाया है। पढ़ें पूरी खबर…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
