Apple 4 मार्च 2026 को न्यूयॉर्क में अपना Special Apple Experience इवेंट आयोजित करेगा. इस लॉन्च इवेंट में iPhone 17e, नए M5 चिप वाले MacBook और दूसरे डिवाइस पेश किए जा सकते हैं. जानिए पूरी डिटेल…
Special ऐपल Experience इवेंट.
ऐपल इनवाइट में क्या खास है- ऐपल द्वारा भेजे गए इनवाइट में सिंपल मैसेज ‘You’re invited’ लिखा है. इसके साथ ही न्यूयॉर्क में इन-पर्सन इवेंट की जानकारी दी गई है. इनवाइट में दिखाया गया रंगीन, लेयर्ड ऐपल लोगो कई लोगों का ध्यान खींच रहा है. माना जा रहा है कि यह नया डिजाइन अप्रोच या आने वाले प्रोडक्ट्स की झलक हो सकता है. फिलहाल कंपनी ने इवेंट से जुड़ी कोई और आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि इसे ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा.
इवेंट में क्या हो सकता है लॉन्च
इस इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण iPhone 17e हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 2026 की iPhone लाइनअप का एंट्री-लेवल मॉडल होगा. इसमें Dynamic Island, बेहतर कैमरा सिस्टम, नया A19 चिप और ऐपल का इन-हाउस 5G मॉडेम मिलने की संभावना है. माना जा रहा है कि यह फोन प्रीमियम फीचर्स को अपेक्षाकृत कम कीमत में पेश करेगा.
इसके अलावा ऐपल के नए M5 सीरीज चिप्स भी लॉन्च हो सकते हैं, जो बेहतर परफॉर्मेंस, ज्यादा पावर एफिशिएंसी और एडवांस ग्राफिक्स सपोर्ट देंगे. इन चिप्स का इस्तेमाल नए MacBook Air और MacBook Pro में किया जा सकता है, जिससे बैटरी लाइफ और मल्टीटास्किंग अनुभव और बेहतर होगा.
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि ऐपल एक नया बजट 13-इंच MacBook, अपडेटेड iPad Air और नया Studio Display भी पेश कर सकता है. कुल मिलाकर, यह इवेंट ऐपल इकोसिस्टम को और ज्यादा कनेक्टेड और पावरफुल बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.