पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है. तेल महंगा होने का असर अब भारतीय शेयर बाजार के कई सेक्टरों पर भी दिखने लगा है. सोमवार को तेल विपणन और पेंट कंपनियों के शेयरों में भारी दबाव देखने को मिला. निवेशकों को आशंका है कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से इन कंपनियों की लागत बढ़ सकती है.
मिडिल ईस्ट तनाव से महंगा हुआ तेल, पेट्रोलियम और पेंट शेयरों पर दबाव. (Image:AI)
तेल विपणन कंपनियों पर बढ़ा दबाव
विशेषज्ञों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का सबसे ज्यादा असर तेल विपणन कंपनियों पर पड़ता है. जब क्रूड महंगा होता है तो रिफाइनिंग और मार्केटिंग मार्जिन पर दबाव बढ़ जाता है. इसी वजह से सोमवार को इन कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली. बीएसई पर भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड का शेयर करीब 6.12 प्रतिशत गिर गया. वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड में 5.05 प्रतिशत और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के शेयर में करीब 4.30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.
कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा उछाल
वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में बड़ी तेजी देखी गई. अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड करीब 14 प्रतिशत उछलकर लगभग 105.9 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक तेल सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका से कीमतों में तेजी आई है. निवेशकों को डर है कि अगर यह स्थिति लंबी चली तो ऊर्जा लागत और महंगाई दोनों पर असर पड़ सकता है.
पेंट कंपनियों के शेयर भी फिसले
कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर पेंट कंपनियों पर भी पड़ा. पेंट उद्योग में इस्तेमाल होने वाले कई कच्चे माल पेट्रोकेमिकल आधारित होते हैं, इसलिए तेल महंगा होने पर इनकी लागत भी बढ़ जाती है. इसी वजह से सोमवार को शालीमार पेंट्स के शेयर करीब 4.18 प्रतिशत गिर गए. इंडिगो पेंट्स में 3.83 प्रतिशत, एशियन पेंट्स में 2.75 प्रतिशत और कंसाई नेरोलैक पेंट्स में 2.09 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. बर्जर पेंट्स के शेयर भी करीब 1.88 प्रतिशत नीचे बंद हुए.
About the Author
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.