वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत ₹2,57,300 दर्ज की गई. सोने की बात करें तो 24 कैरेट (चॉइस कैरेट) सोने की कीमत ₹1,55,850 रही.23 कैरेट बाराती सोना ₹1,49,615 पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,43,380 दर्ज की गई. इन सभी कीमतों पर ग्राहकों को 3 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त देना होगा, जिससे असल खरीद और महंगी पड़ रही है.
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
बढ़ती कीमतों के बीच बाजार में ग्राहकों की संख्या कम
बढ़ती कीमतों के बीच बाजार में ग्राहकों की संख्या कम देखने को मिल रही है. राजस्थान के सर्राफा व्यापारी गणेश डागलिया का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से दामों में हल्की स्थिरता थी, लेकिन अब फिर से तेजी का रुख बन गया है. उनका कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण ग्राहक खरीदारी से बच रहे हैं. शादी-विवाह का सीजन नजदीक होने के बावजूद बाजार में उम्मीद के मुताबिक रौनक नहीं है.
व्यापारियों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और डॉलर की स्थिति का असर स्थानीय बाजार पर भी पड़ रहा है. यदि यही रुख जारी रहा तो आने वाले दिनों में कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है. फिलहाल ग्राहक दाम स्थिर होने का इंतजार कर रहे हैं, जबकि व्यापारी बाजार में रौनक लौटने की उम्मीद लगाए बैठे हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.