Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है.अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रहे उतार-चढ़ाव का असर अब प्रदेश के स्थानीय सर्राफा बाजारों में भी साफ दिखाई देने लगा है. मंगलवार को सोने के दामों में करीब 1000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमत में करीब 3000 रुपए की कमी आई है. कीमतों में आई इस गिरावट के बाद बाजारों में ग्राहकों की हलचल भी बढ़ने लगी है.
राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, प्रदेश में शुद्ध चांदी की कीमत 2 लाख 49 हजार 950 रुपए प्रति किलो रही. वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत करीब 2 लाख 48 हजार रुपए दर्ज की गई. सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 53 हजार 900 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा. इसके अलावा 23 कैरेट सोने की कीमत करीब 1 लाख 47 हजार 750 रुपए और 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 41 हजार 590 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. इन सभी कीमतों पर ग्राहकों को 3 प्रतिशत अतिरिक्त जीएसटी भी देना होगा.
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
अगर राजस्थान के प्रमुख शहरों की बात करें तो राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी की कीमत करीब 2 लाख 55 हजार रुपए प्रति किलो रही, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 56 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. जोधपुर में शुद्ध चांदी की कीमत 2 लाख 54 हजार रुपए प्रति किलो रही और 24 कैरेट सोना 1 लाख 55 हजार 800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया. वहीं उदयपुर में शुद्ध चांदी का भाव 2 लाख 54 हजार 500 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1 लाख 55 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम रही.
कोटा में शुद्ध चांदी की कीमत 2 लाख 55 हजार रुपए प्रति किलो रही और 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1 लाख 54 हजार 900 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. वहीं अजमेर में शुद्ध चांदी की कीमत 2 लाख 56 हजार 900 रुपए प्रति किलो रही, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1 लाख 55 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम रहा.
भाव घटते ही सर्राफा बाजार में दिखने लगी भीड़
व्यापारियों का कहना है कि खाड़ी देशों में युद्ध जैसे हालात और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्टॉक मार्केट और कमोडिटी मार्केट में हो रहे बदलाव का असर सीधे सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है. कीमतों में गिरावट आने के बाद बाजार में ग्राहकों का रुझान फिर से बढ़ने लगा है. सर्राफा व्यापारियों के मुताबिक जैसे ही सोने और चांदी के दाम कम होने की खबर बाजार में पहुंची, वैसे ही ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी. कई लोग इसे खरीदारी का अच्छा मौका मानकर ज्वेलरी और निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं. आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.