Rajasthan Gold Silver Price: पिछले दो दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट के बाद अब एक बार फिर सर्राफा बाजार में तेजी देखने को मिल रही है. राजस्थान में शनिवार को सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी की कीमतों में करीब ₹4000 का उछाल आया है, जबकि सोने की कीमत में भी लगभग ₹600 की बढ़ोतरी हुई है. लगातार बदलते अंतरराष्ट्रीय बाजार और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के कारण कीमती धातुओं के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है
राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के अनुसार, शुद्ध चांदी की कीमत 2,61,550 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है. वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत 2,60,000 रुपये प्रति किलो रही. सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. इसके अलावा 23 कैरेट सोने का भाव 1,52,255 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,45,910 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक हालात और डॉलर के उतार-चढ़ाव का सीधा असर सोने-चांदी के दामों पर पड़ रहा है.
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
राजस्थान के प्रमुख शहरों में भी कीमतों में लगभग इसी तरह का रुझान देखने को मिला है. राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी की कीमत 2,65,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 1,60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. जोधपुर में शुद्ध चांदी 2,64,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर रही, वहीं 24 कैरेट सोना 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिकता नजर आया. उदयपुर शहर में भी दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. यहां शुद्ध चांदी की कीमत 2,65,500 रुपये प्रति किलो रही, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 1,59,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. इसी तरह कोटा में शुद्ध चांदी की कीमत 2,64,000 रुपये प्रति किलो रही और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई.
आने वाले दिनों में रेट में आ सकते हैं बदलाव
सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हो रहे उतार-चढ़ाव का असर सीधे घरेलू बाजार पर पड़ता है. इसके अलावा शादी-विवाह के सीजन और निवेश की मांग भी कीमतों को प्रभावित करती है. कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और डॉलर की स्थिति के आधार पर सोने-चांदी के दामों में और बदलाव देखने को मिल सकता है. फिलहाल बाजार में फिर से आई तेजी ने निवेशकों और व्यापारियों की दिलचस्पी बढ़ा दी है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.