वहीं 18 कैरेट चांदी का भाव ₹2,37,850 रहा. सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,53,900 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई.इसके अलावा 23 कैरेट जेवराती सोना ₹1,47,745 और 22 कैरेट सोना ₹1,41,500 प्रति 10 ग्राम पर रहा. इन सभी कीमतों पर ग्राहकों को 3 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त देना होगा. यदि एक दिन पहले यानी सोमवार के भाव से तुलना करें तो गिरावट और स्पष्ट नजर आती है. सोमवार को शुद्ध चांदी की कीमत ₹2,46,050 प्रति किलो थी, जो मंगलवार को ₹7000 घट गई. इसी तरह 24 कैरेट सोना सोमवार को ₹1,55,800 प्रति 10 ग्राम था, जो मंगलवार को ₹1900 से ₹2000 तक कम होकर ₹1,53,900 पर आ गया.
प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
कीमतों में गिरावट से बाजार में हलचल बढ़ी
सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की मजबूती और निवेशकों की बदली रणनीति के कारण दामों में नरमी बनी हुई है. हालांकि शादी-विवाह सीजन और त्योहारी मांग के चलते आने वाले दिनों में बाजार में फिर से हलचल बढ़ सकती है. फिलहाल गिरते दामों से ग्राहकों को राहत जरूर मिली है, लेकिन निवेशकों के लिए स्थिति अभी भी सतर्कता भरी बनी हुई है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.