भारत ने अपनी जरूरत का ज्यादातर तेल अब स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के वैकल्पिक रास्तों से मंगाना शुरू कर दिया है. सरकारी सूत्रों का कहना है कि भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नहीं बढ़ाया जाएगा क्योंकि क्रूड ऑयल का देश में अभी कोई संकट नहीं है. हालांकि, सरकार की ओर से इस पर कोई औपचारिक बयान अभी तक नहीं दिया गया है.
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अभी बढ़ोतरी नहीं होगी- सूत्र
ईरान-अमेरिका युद्ध के बाद स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद होने की वजह से तेल-गैस की सप्लाई को बड़ा झटका लगा है. यही वजह है कि एनर्जी की कीमतों में बढ़ोतरी की चर्चाओं को हवा मिल रही है. हालांकि, सरकारी सूत्रों की मानें तो इस रास्ते से भारत में कुल तेल की आवक का सिर्फ 40 फीसदी आता था, बाकी 60 परसेंट किसी और रास्ते से आ रहा था. अब उन वैकल्पिक रास्तों से भारत में कुल तेल आयात का 70 फीसदी हिस्सा आ रहा है.
सरकार की तैयारी
जानकारी के अनुसार, भारत सरकार ने सप्लाई मैनेजमेंट चेन प्रोग्राम तैयार किया है. भारत पहले अपनी जरूरत का तेल जो वेस्ट एशिया के देशों से मंगाता था अब उन्हें अन्य देशों से मंगाने के लिए बातचीत शुरू कर दी है. खबर है कि इनमें से कई देशों से भारत को तेल और गैस मिलने भी लगा है. सरकार के मुताबिक, देश में एक भी गैस का डिस्ट्रीब्यूटर ड्राई नहीं है यानी उसके पास जनता की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त स्टॉक हैं. भारत सरकार की प्राथमिकता है कि घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की निर्बाध सप्लाई मिलती रहे.
भारत के पास कितना पेट्रोल-डीजल
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, भारत के पास 70 दिन का पेट्रोल-डीजल रिजर्व में है. 9 मार्च को केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने भी बताया था कि भारत के पास कुल 74 दिन का तेल रिजर्व में पड़ा है. हालांकि, इसे लेकर कई अन्य बातें भी सामने आती रहती हैं. कई खबरों के अनुसार, भारत के पास 50 दिन का तेल है. युद्ध की शुरुआत में खबर आई थी कि भारत के पास 13 दिन का ही रिजर्व है. सरकार ने लेकिन पेट्रोल और डीजल की किल्लत से इनकार किया है. साथ ही कालाबाजारी को लेकर कदम उठाने की भी बात कही है. लोगों की दिक्कतों को दूर करने के लिए सरकार ने एक कमेटी बनाई है. यह तीन सदस्यों की कमेटी है जिसके पास जनता का फीडबैक आना शुरू हो चुका है. उन फीडबैक्स के आधार पर प्रतिदिन के हिसाब से रणनीति बनायी जा रही है.
About the Author

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.