अगर आपको भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से एडवांस टैक्स भरने या किसी बड़े ट्रांजैक्शन से जुड़ा कोई ईमेल मिला है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. विभाग ने साफ किया है कि सर्विस प्रोवाइडर की तकनीकी दिक्कत के कारण ये गलत ईमेल चले गए हैं.
एडवांस टैक्स रिमाइंडर में गड़बड़ी
पिछले एक-दो दिनों से कई टैक्सपेयर्स और सीए को विभाग की ओर से ‘नज’ ईमेल भेजे जा रहे थे. इन ईमेल में कहा गया था कि टैक्सपेयर्स की ओर से किया गया एडवांस टैक्स भुगतान उनके फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन से मेल नहीं खाता. इसके साथ ही ईमेल में उस साल के दौरान किए गए कुछ ‘महत्वपूर्ण ट्रांजैक्शन’ का भी जिक्र किया गया था.
बिना किए ट्रांजैक्शन का आया नोटिस
हालांकि कई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और टैक्सपेयर्स का कहना था कि इन ईमेल में जिन ट्रांजैक्शन का उल्लेख किया गया है, वे वास्तव में उनकी ओर से किए ही नहीं गए थे यानी ईमेल में दी गई जानकारी में कई तरह की गलतियां थीं. इस मुद्दे पर बड़ी संख्या में शिकायतें मिलने के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सफाई जारी की.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.